फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10th class student commited suicide

छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
10th class student commited suicide
छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान
विज्ञापन

एकौना। पचलड़ी डीह में किराए के मकान में रह रही छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
धर्मपुर गांव के राम आशीष पचलड़ी डीह चौराहे पर इलेक्ट्रिक्स की दुकान चलाते हैं। वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे पाइप में दुपट्टा का फंदा लगाकर उनकी बेटी सोनाली (17) ने आत्महत्या कर ली। एकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एकौना दिलीप कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारण का पता लगेगा
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्रों का सिर फोड़ा
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में बीकॉम की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को शुक्रवार को तीन बाइक से नौ की संख्या में आए मनबढ़ों ने घेर लिया। छात्र अभी कुछ समझ पाते, सभी ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। छात्रों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में मदनपुर थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी और बीकाम के छात्र मोहित मिश्र पुत्र हरिओम, अजय यादव पुत्र स्व.सुरेंद्र यादव और अंकित मिश्र पुत्र राजेश मिश्र ने कहा है कि एक बाइक से तीनों परीक्षा देने बरहज जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में परसियां तिवारी के निकट लाठी-डंडा, हथियार आदि से लैस युवकों ने गाड़ी को रोक लिया और मारने-पीटने लगे। दो छात्रों के सिर फूट गए हैं। खून से लथपथ छात्रों को पिटता देख आसपास के लोग जुट गए। लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। बताया जा रहा है कि 20 मई को जोगडीहा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में कुछ लोगों से सभी का विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि बाहर हूं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
बघौचघाट। एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ ही एनसीआर दर्ज कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 जून की शाम एक व्यक्ति बगल के घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी समय उसका छोटा भाई घर आ गया। वह बहन को बचाने लगा तभी आरोपी व्यक्ति ने उसके ऊपर कुर्सी से हमला कर दिया। भाई का सर फट गया। दोनों भाई बहन अपने मां के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़िता की मदद नहीं की और नहीं तो आरोपी की तहरीर पर पीड़िता व उसके परिजनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि पीड़िता के साथ न्याय होगा। अगर घटना सही होगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
चनुकी। लार पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बबलू कुमार निवासी ग्राम चौमुखा थाना लार के रूप में हुई। लार इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त में निकले थे कि चौमुखा गांव निवासी युवक संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा मिला है।
जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल
एकौना। पचलड़ी गांव में जमीन के विवाद हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह गांव के फुलचंद पाल अपने जमीन में नीव खोद रहे थे। पड़ोसी ने विरोध तो मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष के फूलचंद पाल का सिर फट गया और दूसरे पक्ष के अवधेश गिरी भी घायल हो गए। अवधेश गिरी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। फूलचंद पाल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में चल रहा है।

प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीएम से गुहार
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम जगहथा में 19 मई को हुई मारपीट के चार सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़ित विकास सिंह निवासी ग्राम जगहथा थाना भाटपार रानी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि घटना के दिन जब वह गांव में अपने मौसी के घर से वापस आ रहा था। उसी समय पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल विकास सिंह का इलाज इस समय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उन्होंने कहा है कि इस समय वह जीवन मृत्यु से जूझ रहा है। उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दो दिन बाद उसके चाचा थाने में नामजद तहरीर दी, परंतु अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed