{"_id":"61dd45dfb059123c996a9c01","slug":"10th-and-12th-examination-will-be-held-at-201-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 201 केंद्रों पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, 13 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 201 केंद्रों पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, 13 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Tue, 11 Jan 2022 02:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:24 PM IST
सार
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ स्कूलों से ई-मेल के जरिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 201 केंद्रों के नाम तय कर दिए हैं। सूची में सात राजकीय, 85 सहायता प्राप्त और 109 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 13 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां exam2022gkp@gmail.com पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
बोर्ड की ओर से जारी सूची में 29 नए माध्यमिक विद्यालयों को जगह दी गई है। वहीं वर्ष 2020-21 की परीक्षा में शामिल 31 नए विद्यालयों को बाहर कर दिया गया। उस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 206 केंद्र बनाए गए थे। इस बार बोर्ड की ओर से घोषित अंतरिम सूची में कोविड महामारी के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा रही थी, मगर बोर्ड ने 201 केंद्रों की ही सूची जारी की है।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ स्कूलों से ई-मेल के जरिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण किया जा सके। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

फैक्ट फिगर
- हाईस्कूल- 67038
- इंटर - 60548