{"_id":"66c7cffd2b8bf62349017705","slug":"100-42-inch-led-screens-will-be-installed-at-gorakhpur-junction-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-661417-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर लगेंगी 42 इंच की 100 एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर लगेंगी 42 इंच की 100 एलईडी स्क्रीन
Fri, 23 Aug 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
- ई-निलामी से स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन लगाने का हुआ अनुबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे आय के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल की ओर से 20 अगस्त को नॉन फेयर रेवेन्यू के अंतर्गत ई-नीलामी के माध्यम से आय अनुबंधों का आवंटन किया गया। इसके तहत गोरखपुर जंक्शन पर 42 इंच की 100 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसमें लाइसेंस फीस के रूप में रेल प्रशासन को कुल 10.70 करोड़ रुपये की आय होगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरडीएन (डिजिटल) के माध्यम से वाणिज्यिक विज्ञापन के लिए लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर 42 इंच एवं 32 इंच एलईडी की 61 स्क्रीनों सहित 285 वर्ग फीट स्थान और गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर 42 इंच एलईडी की 100 स्क्रीनों सहित 524 वर्ग फीट स्थान के लिए अनुबंध का आवंटन किया गया। इसमें पहले वर्ष के लिए लाइसेंस फीस 1.60 करोड़ रुपये व पांच वर्षों के लिए लाइसेंस फीस कुल आठ करोड़ रुपया है। पूर्व में, लाइसेंस फीस मात्र 56 लाख रुपये प्रति वर्ष थी। इस अनुबंध से तीन गुना अधिक आय हुई।
इसी प्रकार, आरडीएन (डिजिटल) के माध्यम से वाणिज्यिक विज्ञापन के लिए गोंडा जंक्शन स्टेशन पर 42 इंच एलईडी की 68 स्क्रीनों सहित 356 वर्ग फीट स्थान व बस्ती स्टेशन पर 42 इंच एलईडी की 35 स्क्रीनों सहित 183 वर्ग फीट स्थान के आवंटन के लिए पहली बार अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध में पहले वर्ष के लिए लाइसेंस 54.15 लाख रुपया व पांच वर्षों के लिए लाइसेंस फीस कुल 2.70 करोड़ रुपये है।