फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 thousand people will get corona vaccine today in Gorakhpur

कोरोना पर वार: सौ बूथों पर 10 हजार लोगों को आज लगेगा कोरोना टीका

Mon, 08 Mar 2021 08:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Mar 2021 08:06 AM IST
सार

जिला, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सभी स्वास्थ्य केंद्रों को बनाया गया है बूथ
सीएमओ ने की ऑनलाइन मीटिंग कर जाना बूथों का हाल

विज्ञापन
10 thousand people will get corona vaccine today in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा टीकाकरण की तैयारी है। सौ बूथों पर करीब 10 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बाबा राघव दास मेडिकल कालेज सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय के मुताबिक तीसरे चरण में लाभार्थियों की संख्या चार लाख से अधिक है। इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। मानक के अनुसार हर बूथ पर सत्यापन, टीकाकरण व आब्जर्वेशन कक्ष बनाए गए हैं। टीकाकरण के बाद 30 मिनट टीका लगवाने वालों को विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने की ऑनलाइन मीटिंग
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। निर्देश दिया कि मानक के अनुसार ही टीकाकरण होना चाहिए। 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाए। 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को आधार कार्ड के साथ ही डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा। शहर में 60 व ग्रामीण क्षेत्र में 50 फीसदी पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।


टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। सभी बूथों पर वैक्सीन भेज दी गई है। अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। किसी को दिक्कत नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। -डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed