{"_id":"605970c78ebc3ee64b5f2244","slug":"10-per-cent-samples-will-be-sent-for-testing-in-kgmu-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे 10 फीसदी नमूने, स्वास्थ्य विभाग ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे 10 फीसदी नमूने, स्वास्थ्य विभाग ने दिया निर्देश
Tue, 23 Mar 2021 10:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:08 AM IST
सार
- बाहर से आने वाले यात्रियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव
- जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहना होगा
विज्ञापन
केजीएमयू। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से जिले में आने वाले जिन लोगों की कोरोना जांच की रिर्पोट पॉजिटिव होगी। उनमें से 10 फीसदी लोगों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) या बीएचयू भेजे जाएंगे। इसका मकसद कोरोना के नए स्ट्रेन के प्रसार का पता लगाना है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों व लैब प्रभारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि दूसरे राज्यों व विदेश से आने वालों की आरटीपीसीआर जांच की जाए। साथ ही पॉजिटिव मिलने वाले 10 प्रतिशत मरीजों के नमूने हर सप्ताह जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं।
अभी नहीं मिली पांच दिन पहले भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट
मुंबई से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए करीब पांच दिन पूर्व नमूना केजीएमयू भेजा था। लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी से अधिक नमूने आने की वजह से रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि दूसरे राज्यों व विदेश से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूना भेजवाया जा रहा है। 10 दिन के भीतर मुंबई से आए तीन लोगों में संक्रमण मिल चुका है। इनमें से एक युवक देवरिया का रहने वाला है। जबकि दो गोरखपुर के रहने वाले हैं।