{"_id":"65aa22d1f1724b73040b2d26","slug":"10-km-long-four-lane-will-be-built-from-harbert-bandhe-to-maniram-in-gorakhpur-2024-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: रिंग रोड की सौगात, हार्बर्ट बंधे से मानीराम तक 10 किमी लंबा बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: रिंग रोड की सौगात, हार्बर्ट बंधे से मानीराम तक 10 किमी लंबा बनेगा फोरलेन
Fri, 19 Jan 2024 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:50 PM IST
सार
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि माधोपुर- बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क और ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक टू लेन सड़क को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। फरवरी में बजट मिलने की उम्मीद है। इस बनने से शहर के लोगों को एक रिंग रोड की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
हार्बर्ट बंधे से डोमिनगढ़-महेसरा पुल जाने वाला रास्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के पश्चिमी छोर पर जल्द ही रिंग रोड की सौगात मिलने जा रही है। हार्बर्ट बंधे से होकर माधोपुर- बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क के प्रस्ताव को शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। फरवरी में रिंग रोड के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। यही नहीं, ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे को जाने वाली सड़क भी चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क दो लेन में बनाई जाएगी। इन दोनों सड़काें के बन जाने से सोनौली जाने वालों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। फर्राटे से लोग राजघाट पुल से उतरेंगे और रिंग रोड पकड़कर सोनौली मार्ग पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी और शहर के दक्षिणी इलाके के लोगों को सोनौली मार्ग पर जाने के लिए शहर के रास्ते जाना पड़ता है। कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास से अगर जाते हैं तो उन्हें कालेसर की दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन, हार्बर्ट बंधे से होकर माधोपुर- बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल को जोड़ने वाली रिंग रोड के तैयार हो जाने से उन्हें शार्ट कट मिल जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कानपुर की किशोरी से इंस्टाग्राम दोस्त के नजदीकी ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार
लोक निर्माण विभाग ने अगस्त 2023 में डीपीआर शासन को भेजी थी, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। यह बाईपास सड़क 10 किमी लंबी होगी और इसे बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माधोपुर से डोमिनगढ़ की ओर रास्ते पर एक पुल भी बनेगा। इसके बनने के बाद समय की बचत तो होगी ही जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। इसी रास्ते होकर सीधे हार्बर्ट बंधे की ओर चले जाएंगे और फिर राजघाट होते नौसड़ पहुंच जाएंगे।
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधे की सड़क होगी टू लेन
लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजी गई डीपीआर के मुताबिक ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक जाने वाली सड़क भी टू लेन होगी। पूरी सड़क 40 फीट चौड़ी हो जाएगी। इसकी लागत 131 करोड़ रुपये आएगी। अभी यह सड़क कहीं 20 से 25 फीट चौड़ी है तो कहीं 30 फीट। अगर एक साथ दो बड़े वाहन चले जाते हैं तो जाम लग जाता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का गोलघर: गलियारा हो या सड़क, नोटिस के बाद भी कब्जे
इस पर वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा है। प्रस्ताव के मुताबिक इस सड़क को चौड़ा करने में 50 से ज्यादा मकानों की चहारदीवारी तोड़नी पड़ेगी। इसके बनने से सोनौली से आने वाले शहर के ठीक पहले पटनिया होते हुए माधोपुर बंधे पर चले जाएंगे।