फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 children Orphaned due to parents death from Corona in kushinagar

कोरोना ने दिया दर्द: कुशीनगर में 10 बच्चे हो चुके हैं अनाथ, पालन-पोषण का संकट

Mon, 31 May 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 02:39 PM IST
सार

35 बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता में से एक की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
10 children Orphaned due to parents death from Corona in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से कुशीनगर जिले में अब तक 156 लोगों की जान चली गई है। इन सबके परिवार के लोग अपनों के असमय चले जाने से गमजदा हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंताजनक हालत उन 45 बच्चों की है, जिन्होंने इस महामारी में अपने माता-पिता या दोनों में से किसी को एक को खो दिया है। दो से लेकर 15 साल तक इन बच्चों के सामने पढ़ाई-लिखाई की बात कौन करे, दो वक्त के भोजन का भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के एक ही परिवार के तीन बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरही गांव में चार बच्चे भी अनाथ हो गए हैं। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव में भी दो बच्चों का अब कोई सहारा नहीं है। 
विज्ञापन


अहरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिहुलिया अकटहियां गांव में एक बच्चे के माता-पिता की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौरान अपने माता-पिता को खो देने वाले इन बच्चों की उम्र दो वर्ष से 15 वर्ष के बीच है। कुछ तो अभी ठीक से पापा बोलने भी नहीं सीख पाए थे, तो कुछ ऐसे थे जिनके मां-बाप ने होनहार बेटे को लेकर बड़ा सपना देखा होगा। लेकिन अब इन बच्चों के सामने भोजन से लेकर पढ़ाई तक का संकट छाया है। रिश्तेदारों और गांव के लोगों के रहम पर इनका पालन-पोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। इसके लिए सूचना एकत्रित की जा रही है। अभी तक जिले में कुल 45 ऐसे बच्चों की जानकारी हुई है, जिनके अभिभावकों की मौत हो चुकी है। इसमें से 10 बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मौत हुई है। जबकि 35 बच्चों में से माता या पिता में से किसी एक की मौत हुई है। अभी बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने का कार्य चल रहा है। इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed