फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10.61 lakhs fraudulently withdrawn by employees from 63 accounts of Indian Bank

UP News: इंडियन बैंक के 63 खातों से कर्मचारियों ने जालसाजी कर निकाले 10.61 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 07 Sep 2023 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि भटहट शाखा के प्रबंधक राजन वर्मा को रूटीन जांच करने के दौरान कुछ विड्राल (निकासी फार्म) पर अंगूठे के निशान संदिग्ध दिखने पर क्लर्क पर शक हुआ। इसके बाद शाखा प्रबंधक द्वारा पूछताछ करने पर क्लर्क मयंक श्रीवास्तव ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
 

विज्ञापन
10.61 lakhs fraudulently withdrawn by employees from 63 accounts of Indian Bank
इंडियन बैंक। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में इंडियन बैंक की भटहट शाखा में 63 बैंक खातों से 10 लाख 61 हजार 500 रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन कर्मचारियों ने एक अन्य के साथ मिलकर अंगूठा निशानी का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी की है।

विज्ञापन


विभागीय जांच में पुष्टि के बाद इंडियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार सोनकर ने कर्मचारियों को निलंबित कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कर्मचारी मयंक श्रीवास्तव, दिव्यांश पांडेय, विक्रांत सिंह व एक अज्ञात पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, सरकारी पद के दुरुपयोग की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि भटहट शाखा के प्रबंधक राजन वर्मा को रूटीन जांच करने के दौरान कुछ विड्राल (निकासी फार्म) पर अंगूठे के निशान संदिग्ध दिखने पर क्लर्क पर शक हुआ। इसके बाद शाखा प्रबंधक द्वारा पूछताछ करने पर क्लर्क मयंक श्रीवास्तव ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खुद की जेब ढीली करिए तभी सुरक्षित रहेगा आप का घर, प्राइवेट संस्थाएं दे रहीं सुविधा

शाखा प्रबंधक ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय को दी। क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस संबंध में 18 अगस्त को विभागीय जांच के लिए एक टीम शाखा में भेजी। टीम ने कुछ खातों की जांच की तो पता चला कि मयंक श्रीवास्तव ने जंगल डुमरी शाखा के क्लर्क विक्रांत सिंह, दिव्यांश पांडेय के साथ मिलकर खातों से कूटरचित तरीके से विड्राल फार्म भरकर अनाधिकृत रूप से धन की निकासी की है।

इसे भी पढ़ें: चटक धूप ने दिनभर किया परेशान, शाम को झूमकर बरसे बदरा

बैंक की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में भटहट शाखा के 63 खातों से 10 लाख 61 हजार 500 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में इस धोखाधड़ी में बैंक के अलावा बाहरी तत्वों की भी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस इन पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि इंडियन बैंक की भटहट शाखा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed