फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   leave house during festival spend 500 rupees and go with a private guard

बंद मकानों में चोरी मामला: खुद की जेब ढीली करिए तभी सुरक्षित रहेगा आप का घर, प्राइवेट संस्थाएं दे रहीं सुविधा

Wed, 06 Sep 2023 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Sep 2023 01:29 PM IST
सार

प्राइवेट संस्थाएं 500 रुपये प्रतिदिन पर गार्ड दे रही हैं। दूसरे, पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि वह अगर घर छोड़े तो पुलिस को सूचना दें, ताकि गश्त के दौरान घर की निगरानी की जा सके। अब खुद की जेब को ढीली करके ही आप अपने मकान को सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
leave house during festival spend 500 rupees and go with a private guard
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, ऐसे में अपने घर की सुरक्षा खुद करनी होगी। इसके लिए कुछ रुपये जरूर खर्च होंगे, लेकिन लाखों के गहने, नकदी गायब होने से बच जाएंगे।

विज्ञापन


प्राइवेट संस्थाएं 500 रुपये प्रतिदिन पर गार्ड दे रही हैं। दूसरे, पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि वह अगर घर छोड़े तो पुलिस को सूचना दें, ताकि गश्त के दौरान घर की निगरानी की जा सके। अब खुद की जेब को ढीली करके ही आप अपने मकान को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चोर आए दिन घरों काे निशाना बना रहे हैं। पुलिस गश्त की दलील तो देती है, लेकिन चोर सामान समेट कर चले जाते हैं। पुलिस को इसकी जानकारी तब हो पाती है, जब पीड़ित घूमकर या फिर रिश्तेदारी से लौटकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरा पूर्व मंत्री: मधुमिता की बहन को अमरमणि से खतरा, बोली- छह बार धमका चुका है शूटर

दूसरे, पुलिस को जब यह नहीं मालूम होता है कि किस मकान में ताला बंद है तो एक-एक घर की निगरानी भी संभव नहीं है। ऐसे में चोर आराम से चोरी करते है तो भी पुलिस के लिए यह समझ पाना मुश्किल है कि चोर ही है या फिर कोई और।

अब लोगों को अपने सामान की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है तो सिक्योरिटी कंपनी वाले लुभावने आफर देने लगे हैं। इसमें लोगों का फायदा भी है, कुछ रुपये तो खर्च जरूर होंगे, लेकिन सुरक्षित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: दो दोस्तों की डूबने से हुई है मौत: चिलुआताल पर ठहर गई थीं सबकी नजरें, शव बाहर आया तो टूट गईं उम्मीदें
 

केस एक
31 अगस्त 2023 :
शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित ओमनगर कॉलोनी निवासी उत्कर्ष पाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 5.50 लाख के गहने और नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए थे। वह परिवार के साथ ननिहाल गए थे। चोरी की जानकारी घर आने पर हुई, जिसके बाद से केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट हब के सहारे, जुहू-चौपाटी के जैसे होंगे रामगढ़ताल के किनारे

केस दो
12 अगस्त 2023 :
शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-4 में रिटायर्ड प्रो. अवधेश कुमार शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये समेत पांच लाख के जेवरात चुरा ले गए। यह भी मकान बंद करके गए थे और वापस आने पर जानकारी हुई। पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है।

केस तीन
08 दिसंबर 2022 :
रामगढ़ताल इलाके के पथरा काॅलोनी में दारोगा कमला प्रसाद मौर्य के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गहने व सामान उठा ले गए। किसी की मौत होने पर परिवार के साथ वह गांव गए थे। वापस आने पर जानकारी हुई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed