फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actress Dalljiet Kaur becomes a victim of ATM scam fir filed

एक्ट्रेस के अकाउंट से निकाले गए 50 हजार रुपए, दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 22 Apr 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sat, 22 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
TV actress Dalljiet Kaur becomes a victim of ATM scam fir filed
दलजीत काैर

टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दलजीत के बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में दलजीत ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दलजीत हाल ही में एक्टर बरुन सोबित के साथ इंडोनेशिया के टूर से लौटी हैं। इंडोनेशिया से वापस आने के बाद उनके पास मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 50 हजार रुपए निकाले गए हैं। 'कुलवधु' में काम कर चुकीं दलजीत ने बैंक के अधिकारियों से इस बारे में बात की।
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- दीवाली पर नहीं रिलीज होगी रजनीकांत की '2.0', बढ़ाई फिल्म की रिलीज डेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सोमवार को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। टीओआई से बात करते हुए दलजीत ने बताया, 'जब वो सुबह उठीं तो उन्होंने देखा कि उनके अकाउंट से पांच बार 10 हजार रुपए विद्ड्रॉ किए गए। मुझे लगा कि मेरा डेबिट कार्ड खो गया है। लेकिन ऐसा नहीं था। आखिरकार, बैंक ने उन्हें बताया कि उनके डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर पैसे निकाले गए हैं।'

दलजीत की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दलजीत के अनुसार, '50 हजार रुपए मेरे लिए एक बड़ी रकम है।' बता दें कि हाल ही में दलजीत ने 33 किलो वजन कम कर एक फोटोशूट करवाया था। इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

ये भ्‍ाी पढ़ें- सोनम ने लिखी राष्ट्रीय गान की गलत लाइन, लोगाें ने जमकर लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed