कपिल के शो में लौटेंगे डॉ. गुलाटी, 7 अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील ग्रोवर यानी डॉ. मशहूर गुलाटी के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़कर चले जाने के बाद से ही शो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। उसकी टीआरपी काफी गिर गई है। वहीं सुनील के लिए भी कहा जा रहा था कि वो शो पर नहीं लौटेंगे लेकिन अब शो को लेकर एक और बात सामने आ रही है। सुनील ग्रोवर के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है।
सूत्रों के मुताबिक सुनील ग्रोवर जल्द ही शो पर वापसी कर सकते हैं। खबर है कि वो 7 अप्रैल से शो की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल की शूटिंग में भी वो मौजूद रहेंगे।
सुनील मना रहें हैं छुट्टियां
सूत्रों का कहना है कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी छुट्टियां काट रहे हैं जबिक खबर ये फैली थी कि सुनील ने कपिल से झगड़ा होने के बाद शो छोड़ दिया था। कपिल शर्मा के शो में उनकी अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि सुनील की शो में वापसी की बड़ी वजह उनका 23 अप्रैल तक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होना भी हो सकता है।
अगर सुनील इसे पूरा नहीं करते हैं तो इसके बदले में उन्हें मोटा हर्जाना देना पड़ सकता है।
सुनील ने मांगी डबल फीस
सूत्रों की मानें तो सुनील की शो में वापसी प्रोडक्शन टीम को काफी महंगी भी पड़ी है। द कपिल शर्मा शो में दोबारा आने के लिए सुनील ने डबल फीस मांगी थी और उनके बिना शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए चैनल ने उनकी ये मांग मान ली है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से वापसी के दौरान फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से झगड़ा किया था जिसके बाद से सुनील ग्रोवर शो पर नहीं दिखे।