फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rashmi Desai Akanksha Puri Joins Bharat Jodo Yatra with Rahul Gandhi Congress shared Photo

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं ये दो अभिनेत्रियां, कांग्रेस ने शेयर की फोटो

Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
सार

इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Rashmi Desai Akanksha Puri Joins Bharat Jodo Yatra with Rahul Gandhi Congress shared Photo
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है। इस यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। अब तक मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का राहुल गांधी को समर्थन मिला है, जिनमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन संग सुंबुल तौकीर की नजदीकियां देख भड़के सलमान खान, फूट-फूट कर रोती दिखीं 'इमली'

विज्ञापन

दोनों अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा, 'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।' अभिनेत्री ने भी कांग्रेस की इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। 
Deepti Naval: शादी के बाद अवसाद से घिर गई थीं दीप्ति नवल! नहीं मिल रहा था फिल्मों में काम?
 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। 'उतरन' सीरियल से वह घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही थीं। इसके अलावा वह बिग बॉस रियलिटी शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं आकांक्षा पुरी की बात करें तो वह कई टीवी शो में दिख चुकी हैं। साथ ही उन्होंने दक्षिण भारत में भी काफी काम किया है। हाल ही में वह 'मीका दी वोटी' में भी नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की थी।
Jaya Bachchan: वेस्टर्न कपड़े पहनने पर जया बच्चन ने भारतीय महिलाओं पर उठाए सवाल, बेटी श्वेता ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed