फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaya Bachchan raised Questions on Indian women for wearing foreign clothes daughter Shweta responded

Jaya Bachchan: वेस्टर्न कपड़े पहनने पर जया बच्चन ने भारतीय महिलाओं पर उठाए सवाल, बेटी श्वेता ने दिया यह जवाब

Sat, 19 Nov 2022 10:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 19 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

महिलाओं के फैशन सेंस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है भारतीय महिलाओं ने यह स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न कपड़े एक औरत को समान अधिकार देते हैं।

विज्ञापन
Jaya Bachchan raised Questions on Indian women for wearing foreign clothes daughter Shweta responded
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी  सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जया अपने ताजा बयान से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक पॉडकास्ट एपिसोड में जया ने भारतीय महिलाओं के फैशन को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि भारत की महिलाएं वेस्टर्न कपड़ों को पहनने पर क्यों ज्यादा जोर देती हैं।

विज्ञापन

Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता

विज्ञापन

महिलाओं के फैशन सेंस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, मुझे ऐसा लगता है इंडिया की औरतों ने यह स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न कपड़े एक औरत को समान अधिकार देते हैं। मैं एक महिला को 'नारी शक्ति' के रूप में देखना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि जाओ साड़ी पहनो लेकिन,आज भी ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो भारतीय परिधान ही पहनती हैं और बहुत ऊंचे पद पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब से भारतीय महिलाओं ने पैंट पहनना शुरू किया है तभी से उनकी सोच में काफी बदलाव आ गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by @ivmpodcasts

हालांकि जया की बेटी श्वेता बच्चन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपनी मां की बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वेस्टर्न कपड़ों में महिलाओं को काम करते समय ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं। वहीं नव्या ने भी कहा आज महिलाएं सिर्फ घर पर ही नहीं रहती, वे बाहर भी जाती हैं। साड़ी पहनने की तुलना में पैंट-शर्ट पहनना ज्यादा आसान और कंफर्टेबल होता है।
Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed