संजय दत्त की भाभी के साथ 'लिव इन' में रहते हैं प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बालिका वधू' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल सिंह की जिंदगी में कोई नई गर्लफ्रेंड आ गई है और राहुल उसके साथ ही रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल, संजय दत्त के कजिन भाई राहुल निमाई की पत्नी साहिला चड्ढा के साथ उनके घर में ही रहते हैं।
निमाई की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक संजय दत्त के भाई निमाई बाली की शादीशुदा जिंदगी पिछले काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। वो अपनी पत्नी साहिला चड्ढा के साथ नहीं रहते। वो घर छोड़कर गोरेगांव में एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं जबकि राहुल साहिला के साथ उनके आराम नगर वाले घर पर लिव इन में रहते हैं।
आपको बता दें कि संजय दत्त की भाभी साहिला चड्ढा राहुल राज सिंह की कुछ ज्यादा ही खास दोस्त बन गईं हैं और प्रत्यूषा के सुसाइड के बाद से राहुल उनके साथ एक ही घर में रहता है।
भाई निमाई को नहीं थी परेशानी
पहले तो संजय दत्त के भाई निमाई ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी लेकिन फिर आसपास के स्थानीय लोगों ने निमाई को समझाया कि राहुल एक संदिग्ध आदमी है और उनके घर में एक जवान बच्ची है। इसके बाद निमाई ने राहुल के घर पर रहने को लेकर आपत्ति जताई। इसके कुछ दिन बाद ही उनकी पत्नी साहिला ने अपने पति के शोषण की कहानियां पड़ोसियों को सुनानी शुरू कर दी।
नतीजा ये हुआ कि पत्नी की इन बातों से परेशान होकर निमाई कहीं और रहने लगे जबकि साहिला चड्ढा अपनी बेटी और राहुल के साथ उसी घर में रह रही हैं। इस मामले में निमाई का कहना है कि वो अपनी पत्नी और बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।