मौनी रॉय के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की मानें तो एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' की तीसरी सीरिज से फेमस हुई मौनी रॉय नागिन के रोल से बाहर हो चुकी हैं।
पढ़ें- सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर आउट, देखें वीडियो
स्पॉट ब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में एकता ने कुछ समय पहले ही बताया था कि नागिन की तीसरी सीरिज में भी वो मौनी को ही नागिन के रोल के लिए चुनेंगी, लेकिन हाल ही में बालाजी टेलिफिल्मस के आसपास नए चेहरों को ऑडिशन देते हुए देखा गया है।
खबरों की मानें तो नागिन के मेकरस लीड रोल के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में हैं। आपको बता दें ऐसा करने के पीछे एकता और मौनी रॉय के बीच हुआ कोई विवाद नहीं बल्कि कुछ खास वजह है।
मौनी को रिप्लेस करने के पीछे मौनी के बिजी शेड्यूल को बताया जा रहा है। टीवी की ये हॉट 'नागिन' जल्द ही अगले महिने से एएलटी बालाजी की वेब श्रृंखला 'मेहरूनिसा' के लिए शूटिंग शुरू करने वाली है। ये शूटिंग जल्द ही जनवरी तक खत्म हो जाएगी।
हाल में मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया है। इतना ही नहीं फरवरी में मौनी धर्मा प्रोडक्शन के बेनर तले बनने वाली फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में मौनी के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मौजूद होंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।