सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर मोस्ट अवेटिड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद दर्शकों को एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री एक साथ देखने को मिलेगी।
पढ़ें- 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' का ट्रेलर आउट, पहले से भी ज्यादा बोल्ड हैं फिल्म के सीन
फिल्म का ट्रेलर इराक में शूट किए एक सीन के साथ शुरु होता है। जिसमें पीछे से एक आवाज आती है जो कहती है ,'जबसे दुनिया बनी है तबसे हर कोने में सिर्फ एक ही जंग हुई है सही और गलत की…रोशनी और अंधेरे की'।
ट्रेलर में आइएस के कमांडर 25 भारतीय नर्सों को बंधक बना लेते हैं। जिसके बाद टाइगर(सलमान खान) को इन बंधक नर्सों को अबू के कब्जे से छुड़ाने के लिए कहा जाता है।फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 22 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।