{"_id":"66d5b5045152f7fb4f034ba4","slug":"stand-up-comedian-sumedh-shinde-at-amar-ujala-samvad-in-gurugram-haryana-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad: 'जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले सुमेध शिंदे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amar Ujala Samvad: 'जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले सुमेध शिंदे
Mon, 02 Sep 2024 06:22 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:22 PM IST
सार
अपने संघर्ष पर सुमेध ने कहा, 'मेरा मानना है कि जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं। लोग जुड़ते गए और सफलता मिलती रही'।
विज्ञापन
सुमेध शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज सोमवार को साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजत अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने शिरकत की है। सुमेध तमाम बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करने में माहिर हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी आवाज से प्रभावित होकर जावेद अख्तर ने खुद उन्हें फोन किया था और बताया कि वे उनसे काफी प्रभावित हुए हैं। वे आज भी गीतकार के संपर्क में हैं।इसके अलावा संवाद कार्यक्रम में वे और भी कई दिलचस्प मसलों पर बात करते नजर आए। आइए जानते हैं..
विज्ञापन
अपनी यात्रा को लेकर सुमेध ने कहा, 'मेरी यात्रा इंडियन आइडल के ऑडिशन से शुरू हुई थी और मेरे सामने ऐसा डायरेक्टर बैठा था, जिसकी वजह से मैं सिंगर नहीं बन पाया। अनु मलिक मेरे सामने बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि तूने क्या गाया है। मैं पेशे से डेंटिस्ट हूं'। मैंने इंडियन आइडल के शो में जाकर मिमक्री की। बचपन से मैं आमिर खान की वॉयस कर रहा हूं। मैं दस साल से क्लिनिक कर रहा था। मैंने घर पर बैठे बैठ आमिर खान की मिमिक्री की और फिर मुझे पता चल गया कि यही मेरा रास्ता है और मुझे इसी दिशा में जाना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। दोनों में क्या अंतर है?
डबिंग में अलग स्क्रिप्ट होती है। आपको उसके हिसाब से सोचना होगा कि यह डायलॉग कैसे बोला जाएगा। जैसे कि अमर उजाला संवाद लिखा है तो इसे आमिर खान कैसे बोलेंगे, उनके लहजे के हिसाब से बोलना होगा। उसी तरह जॉन अब्राहम कैसे बोलेंगे उस हिसाब से बोलेंगे। अगर कोई स्क्रिप्ट मिमिक्री आर्टिस्ट पढ़ पाता है तो उसमें डबिंग कर सकते हैं। जैसे मैं एक चीज को नौ भाषाओं में डब कर लेता हूं।
Amar Ujala Samvad 2024: 'सेंसर ने मेरी फिल्म क्लियर कर दी है, रिलीज से तीन-चार दिन पहले बैन लगा दिया': कंगना
डबिंग करते वक्त डर लगता है कि कहीं कोई पिच इधर-उधर हो गई?
नहीं उसके लिए दो तीन पॉइंट हैं। एक पिच होता है, सुर और ताल। उसका ध्यान रखना होता है। सभी के स्टाइल का ध्यान रखना होता है।
Amar Ujala Samvad 2024: इमरजेंसी का नाम बदलकर 'नो वन किल्ड इंदिरा गांधी' रख देना चाहिए, बोलीं कंगना
आपने कभी किसी को फोन करके प्रैंक किया है?
इस तरह से नहीं, लेकिन किसी को बर्थडे विश करता हूं तो किसी एक्टर की आवाज निकालकर करता हूं। कभी ऋतिक रोशन की निकाल दी या कभी किसी और स्टार की निकाल दी।
Amar Ujala Samvad: अमर उजाला के मंच पर कंगना रनौत, कहा- 'मेरी आवाज दबाई जा रही है'
कितने स्ट्रगल फेस किए?
मैं इसे स्ट्रगल नहीं कहूंगा, लेकिन धीरे-धीरे शुरुआत की। मेरा मानना है कि जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं। लोग जुड़ते गए और सफलता मिलती रही। मैं इंडियन आइडल में दो-तीन बार रिजेक्ट हुआ। फेम गुरू में रिजेक्ट हो गया था। जज के सामने गाना गाकर आपने थैंक्यू कह दिया तो समझो रिजेक्ट। यह बात मैंने समझी तो मैंने जज को बताया कि मैं मिमिक्री भी करता हूं, तो वे बोले अच्छा दिखाओ।
Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं हैं अपने ये गाने, कहा- परफॉर्म करना पड़ता है तो खुद पर हंसी आती है
आप 28 प्रकार की आवाज निकालते हो, कभी कोई नहीं कहता कि मेरी आवाज क्यों निकालते हो?
नहीं, मैं इस तरह निकालता हूं कि किसी को दिक्कत नहीं होती। पेशे से डेंटिस्ट हूं। लेकिन रुट कैनाल करने में मजा नहीं आता। मैंने 2020 में क्लीनिक बंद किया। मुझे फिर लोग और जगह बुलाते हैं तो मैं कैसे टाइम दे पाऊंगा। कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं रूट कैनाल करता हूं और मरीज कहता है कि 500 रूपये कल ले लेना तो फिर क्या ही फायदा।
Yudhra First Song: 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री