फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samvad Emergency Kangana Ranaut says CBFC Cleared the banned it three four days before its release

Amar Ujala Samvad: 'सेंसर ने मेरी फिल्म क्लियर कर दी है, रिलीज से तीन-चार दिन पहले बैन लगा दिया', बोलीं कंगना

Mon, 02 Sep 2024 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Sep 2024 05:34 PM IST
सार

मुझे तो नहीं लग रहा कि किसी तरह की डिबेट और तर्क वितर्क हो रहे हैं। मुझे लग रहा है कि बंदूके तन रही हैं। सेंसर बोर्ड ने मेरी फिल्म क्लियर कर दी थी। जाहिर सी बात है कि यह फिल्म हमारे संविधान से जुड़ी एक अदभुत घटना को हमारे पास लाता है। यह हमारा अधिकार है कि हम इस विषय पर बात करें।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Emergency Kangana Ranaut says CBFC Cleared the banned it three four days before its release
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा हो रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां रूबरू हो रही हैं। गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में कार्यक्रम चल रहा है। इस समारोह में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी शिरकत की है और अपनी फिल्म आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर एक खास बातचीत की है। अभिनेत्री ने साथ ही में फिल्म को लेकर विवादों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
आपातकाल' लोकतंत्र के लिए काला अध्याय, जब उस पर फिल्म आ रही है तो उस पर सवाल होंगे। आपने इस विषय को चुना फिल्म बनाने के लिए, आज इस पर इतने विचार हैं। नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह से। अब सेंसर बोर्ड में फिल्म फंस गई है। क्या कहेंगी?
विज्ञापन

मुझे तो नहीं लग रहा कि किसी तरह की डिबेट और तर्क वितर्क हो रहे हैं। मुझे लग रहा है कि बंदूके तन रही हैं। सेंसर बोर्ड ने मेरी फिल्म क्लियर कर दी थी। जाहिर सी बात है कि यह फिल्म हमारे संविधान से जुड़ी एक अदभुत घटना को हमारे पास लाता है। यह हमारा अधिकार है कि हम इस विषय पर बात करें। लेकिन, तीन-चार दिन पहले इस पर बैन लगा देना। मैंने बहुत सारे ग्रुप्स से कहा है कि किसी को इस पर आपत्ति है तो हम अपना पक्ष रखेंगे। इसका आधार क्या है हम उपलब्ध कराएंगे। अगर आधारहीन लगा तो निकालेंगे। हमारे साथ कोई डिबेट नहीं हुई है। न ही कोई बात की गई है। मुझे लगता है कि इसका नाम अब इमरजेंसी से बदलकर नो वन किल्ड इंदिरा गांधी रखना चाहिए। देश की अखंडता जिनका नारा है, राष्ट्रवाद जिनका नारा है, सबका विकास सबका साथ जिनका नारा है, तो कहां नफरत है। उनको जितना दिमाग उतनी ही बात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप कांग्रेस पर बहुत तीखे हमले करती हैं?
मुझे लगता है कि उस परिवार ने देश का बहुत नुकसान किया है। मुझसें उसका बहुत रोष है। राहुल गांधी चाहें कुछ भी बोलें, मुझे उनकी बातें सुनकर खून खौलता है। मुझे सुप्रीम कोर्ट से हर हफ्ते राहुल गांधी के लोग नोटिस भिजवाते हैं। जितना नुकसान इस फैमिली ने देश को पहुंचाया है, हमें हक है कि हम इनके चंगुल से निकल जाएं। देश इनके चंगुल से निकल जाएं।


इन कलाकारों से सजी है फिल्म
'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना रनौत ने किया है और वही इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रही है। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed