फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yo Yo Honey Singh does not like these songs of his said when i have to perform them i laugh at myself

Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं हैं अपने ये गाने, कहा- परफॉर्म करना पड़ता है तो खुद पर हंसी आती है

Mon, 02 Sep 2024 05:51 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 05:51 PM IST
सार

रैपर यो यो हनी सिंह ने बताया कि 'आज ब्लू है पानी पानी' उनके द्वारा लिखा गया सबसे खराब गाना है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकतर पुराने गानों का कोई सिर पैर नहीं है। 
 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh does not like these songs of his said when i have to perform them i laugh at myself
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

विस्तार

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के नए गाने 'मिलेनियर' को उनके प्रशंसक काफी पंसद कर रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने पर अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसे रिलीज हुए अभी सात दिन ही हुए है। हनी सिंह के पुराने गानों को लोग आज भी सुनते हैं, लेकिन उनमें से एक गाना ऐसा भी है, जिसे लेकर हनी सिंह का मानना है कि वो उनका सबसे खराब गाना है।

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad 2024: 'सेंसर ने मेरी फिल्म क्लियर कर दी है, रिलीज से तीन-चार दिन पहले बैन लगा दिया': कंगना
विज्ञापन


ब्लू है पानी पानी को बताया सबसे खराब गाना
यो यो हनी सिंह ने हाल ही में, द लल्लनटॉप को दिए साक्षात्कार में बताया कि आज ब्लू है पानी पानी उनके द्वारा लिखा गया सबसे खराब गाना है। उन्होंने इस गाने को खुद ही बकवास करार देते हुए कहा कि ये कोई गाना है? बता दें कि ये गाना यारियां फिल्म का है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amar Ujala Samvad 2024: इमरजेंसी का नाम बदलकर 'नो वन किल्ड इंदिरा गांधी' रख देना चाहिए, बोलीं कंगना

अधिकतर पुराने गानों का कोई सिर पैर नहीं
हनी सिंह ने कहा कि उनके अधिकतर पुराने गानों का कोई सिर पैर नहीं है। उन्होंने अपने गाने लुंगी डांस और पार्टी ऑल नाइट पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये किस तरह के गाने हैं? उन्होंने ब्राउन रंग की तारीफ करते हुए लिखा कि इस गाने को अच्छे से लिखा गया है और ब्लू आइज को भी लोग पसंद करते हैं। हनी ने आगे कहा कि लोग उन्हें ऐसे ही सर पर बिठाए हुए थे।

Varun Dhawan: जब वरुण धवन को लगा शाहरुख-काजोल हैं रीयल लाइफ पति-पत्नी, किंग के घर में गौरी को देख गए थे चौंक

इन गानों से आज भी मिल रहे हैं पैसे 
हनी ने कहा कि उनके ये गाने आज भी सुने जा रहे हैं और उन्हें इन गानों से आज भी पैसे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गानों पर जब उन्हें परफॉर्म करना होता है तो उन्हें खुद पर हंसी आ जाती है। बता दें कि इन दिनों हनी सिंह अपनी नई अल्बम 'ग्लोरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और वे इसका जमकर प्रचार कर रहे हैं।

The G.O.A.T: इन दो सुपरस्टार्स को ध्यान मे रखकर लिखी गई थी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', निर्देशक का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed