{"_id":"67488e22ed23ac7d5a0fb54a","slug":"raid-in-the-office-of-malayalam-actor-soubin-shahir-related-to-the-money-invested-in-the-film-manjummel-boys-2024-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Soubin Shahir: प्रोड्यूसर सौबिन शाहिर के ऑफिस में आईटी की रेड, 'मंजुम्मेल बॉयज' में लगे पैसों से जुड़ा मामला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Soubin Shahir: प्रोड्यूसर सौबिन शाहिर के ऑफिस में आईटी की रेड, 'मंजुम्मेल बॉयज' में लगे पैसों से जुड़ा मामला
Thu, 28 Nov 2024 09:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:12 PM IST
सार
मलयालम अभिनेता और प्रोड्यूसर सौबिन शाहिर के कोच्चि ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
सौबिन शाहिर
- फोटो : इंस्टाग्राम @soubinshahir
विस्तार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार को कोच्चि में मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर की प्रोडक्शन कंपनी में छापेमारी की। खबरों की मानें तो एसआरएम रोड पर परवा फिल्म्स और पुल्लेपडी में ड्रीम बिग डिस्ट्रीब्यूटर्स पर एक साथ छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आई संदेहजनक बातें
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्माण से संबंधित कथित वित्तीय विसंगतियों की बात सामने आने के बाद जांच की। इसके बाद उन्होंने अभिनेता सौबिन शाहिर की प्रोडक्शन कंपनी में छापेमारी की।इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्पादन और वितरण विभाग में सामने आई गड़बड़ी के बाद ये छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो दोपहर से शुरू हुई ये छापेमारी गुरुवार देर शाम तक जारी रही।

सौबिन शाहिर हैं मंजुम्मेल बॉयज के निर्माता
मंजुम्मेल बॉयज फिल्म साल 2024 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई। फिल्म थ्रिलर से भरी है। इसकी कहानी चिदंबरम ने लिखी। सौबिन शाहिर, बाबू शाहिर और शॉन एंटनी ने फिल्म का निर्माण किया है। यह एक वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म इस साल यानी 2024 में फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई।

IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे
विवादों में रही फिल्म मंजुम्मेल बॉयज
सौबिन शाहिर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। सौबिन ने अपनी फिल्म मज्जुमल बॉयज फिल्म में कुट्टन की भूमिका भी निभाई। साथ ही उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म के लिए काम किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और सेट को लेकर कई विवाद हुए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया।