फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Game Changer Third Song NaaNaa Hyraanaa Has released from Ram Charan starrer movie

Game Changer Third Song: राम चरण के फैंस को मिली सौगात, निर्माताओं ने जारी किया 'गेम चेंजर' का तीसरा गाना

Thu, 28 Nov 2024 08:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 28 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

Game Changer Third Song NaaNaa Hyraanaa: साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। आज, गुरुवार को निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे गाने नाना हायराना को रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Game Changer Third Song NaaNaa Hyraanaa Has released from Ram Charan starrer movie
कियारा-राम चरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्मताओं द्वारा पुष्टि कर दी गई है कि ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। शंकर निर्देशित ये फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव किया गया, लेकिन अब निर्मतााओं ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में आज, गुरुवार को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


गाने में दिखी राम चरण-कियारा की केमिस्ट्री 
'गेम चेंजर' की टीम ने आज, फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया है, जिसका शीर्षक नाना हायराना है। कार्तिक और श्रेया घोषाल ने इस गाने को आवाज दी है, जबकि थमन ने गाने की धुन को रचा है। रामजोगय्या शास्त्री द्वारा लिखे इस गाने से फिल्म की भव्यता की भी झलक मिलती है। इस गाने में राम चरण और कियारा आडवाणी एक साथ काफी शानदार लग रहे हैं, दोनों की केमिस्ट्री गाने में निखर कर सामने आती है। 
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: डेट पर जाना पसंद नहीं करते विजय देवरकोंडा, बोले- जल्दी डेट पर नहीं जाता, दोस्ती करने में..
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक ड्रामा होगी फिल्म
'गेम चेंजर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिससे शंकर बतौर निर्देशक एक दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म एक गहन राजनीतिक ड्रामा होने वाली है, जिसके लिए शंकर जाने भी जाते हैं। फिल्म में, राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ता है, और अपने दिमाग और ताकत दोनों का इस्तेमाल कर विरोधियों को धूल चटाता है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया है, जिसमें अभिनेता छात्र से लेकर अधिकारी तक का सफर तय करते हुए नजर आते हैं। इस बीच उनके कई लुक भी देखने को मिलते हैं।
IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे
अगले साल 2025 में रिलीज होगी 'गेम चेंजर'
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राम चरण फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है, जबकि इसका संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। साल 2021 में शुरू हुई ये फिल्म लगातार हुए देरी के बाद आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

Deepika Das: रॉकी भाई की चचेरी बहन पर आई मुसीबत! मां को अनजान शख्स ने दी धमकी, दर्ज हुई शिकायत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed