फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Next Film Script Finalized Sets an interesting backdrop

Chiranjeevi: बड़ा धमाल मचाने को तैयार चिरंजीवी, फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल, दिलचस्प पृष्ठभूमि तैयार

Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
सार

Chiranjeevi: चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसकी स्क्रिप्ट अब फाइनल हो चुकी है। फिल्म की दिलचस्प पृष्ठभूमि दर्शकों रोमांचित कर सकती है।

विज्ञापन
Chiranjeevi Next Film Script Finalized Sets an interesting backdrop
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela

विस्तार

निर्देशक अनिल रविपुडी ने इस संक्रांति के मौके पर वेंकटेश के साथ 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी।  इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने वैश्विक रूप से बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर  संक्रांति के त्योहार को और भी ज्यादा खास बना दिया था। अब अनिल एक नए प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

Karan Johar: मां के जन्मदिन पर भावुक हुए करण जौहर, साझा किया दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी

ताजा खबरों के मुताबिक अनिल ने चिरंजीवी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। शनिवार को अनिल और फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर भीम्स सेसिरेलो  ने विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध सिम्हाचलम मंदिर में दर्शन किए। वहां उन्होंने स्क्रिप्ट के लिए खास पूजा की और भगवान नरसिंह स्वामी का आशीर्वाद लिया।
Dipika Kakar: आखिर क्यों दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो, जानिए इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

फैंस के लिए फिल्म में क्या होगा खास?

खबर है कि अनिल ने इस फिल्म में एक खास फ्लैशबैक सीन तैयार किया है जो रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित होगा। चिरंजीवी इसमें लंबे समय बाद सीमा बोली में बात करते नजर आएंगे जो फैंस के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। फिल्म की शूटिंग जून के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस प्रोजेक्ट को साहू गरपति अपनी शाइन स्क्रीन्स बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इन विश्वभरा  के लिए भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन  मल्लिदी वशिष्ठ ने किया है। फिल्म को इसी साल 9  मई को रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed