फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Mother Hiroo Johar Celebrate Her 82 Birthday, Karan Shared An Emotional Note

Karan Johar: मां के जन्मदिन पर भावुक हुए करण जौहर, साझा किया दिल छू लेने वाला नोट

Tue, 18 Mar 2025 11:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

Karan Johar: अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर काफी भावुक हो गए और उन्होंने मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक नोट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

विज्ञापन
Karan Johar Mother Hiroo Johar Celebrate Her 82 Birthday, Karan Shared An Emotional Note
करण जौहर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मां हीरू जौहर आज अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करण जौहर ने मां के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी मां के लिए एक दिल छू लेने वाला भावुक नोट लिखकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

करण ने लिखा भावुक नोट
फोटोज के साथ करण ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “मेरी मां आज 82 साल की हो गई हैं। मुझे उनके यहां जन्म लेने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं पूरे ब्रह्मांड का आभार जताता हूं। वह मुझे हमेशा यह कहते हुए जमीन पर रखती हैं, कि ‘उन्होंने तुम्हें अवॉर्ड दिया, क्यों?’ वह मुझे हमेशा ये सिखाती रहती हैं कि जो कुछ मिल रहा है उसके लिए आभारी रहें, क्योंकि यह किसी दिन दूर हो सकता है। वो मुझे कभी डांटती हैं कि ये तुमने क्या पहन रखा है, तो कभी डांटती हैं कि तुम हमेशा फोन पर लगे रहते हो। लेकिन वह मेरी दुनिया हैं, मेरी आकाशगंगा हैं और मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेम कहानी हैं। लव यू मां।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)




यह खबर भी पढ़ें: Shikhar Pahariya: यूजर ने शिखर पहाड़िया को कहा ‘दलित’, जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने ऐसा दिया मुंहतोड़ जवाब

 

साझा कीं पुरानी तस्वीरें
करण ने अपनी पोस्ट में जो फोटोज साझा की हैं, वो काफी पुरानी हैं। उनमें से एक तस्वीर में करण अपनी मां को गले लगाए हुए हैं, जिसमें उनकी उम्र शायद 20 साल के आसपास की होगी। वहीं दूसरी तस्वीर करण जौहर के बचपन की है, जिसमें वो अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। करण की इस पोस्ट पर फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोगों ने उनकी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Movie Release: ईद पर भाईजान, तो दीवाली और क्रिसमस पर इन एक्टर्स का रहता है बोलबाला, फिल्में करती हैं बंपर कमाई

पंजाबी फिल्म को लेकर आएंगे करण
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2023 में आई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को निर्देशित किया था। वहीं हाल ही में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने पहली बार एक पंजाबी फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल से हाथ मिलाया है। धर्मा प्रोडक्शन गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ को प्रस्तुत करेगी, जो पंजाबी के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed