Mahvash: 'दूल्हा भाग गया, कोई मुझसे शादी करेगा?', युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच महवश ने किया पोस्ट
Rj Mahvash Reaction On Wedding Rumors: आरजे महवश इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं हैं। इस बीच शादी तक के दावे किए जा रहे हैं, जिन पर महवश ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस, आरजे और मॉडल महवश का नाम काफी वक्त से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में लंदन में भी दोनों साथ-साथ घूमते दिखे। इसका संकेत इन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिला। इनके कथित अफेयर की खबरों के बीच शादी तक के दावे किए जा रहे हैं, जिन पर महवश ने रिएक्ट किया है।
सोशल मीडिया पर रखा शादी का प्रस्ताव
महवश ने अपनी शादी के दावों वाली खबरों पर काफी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दिलकश फोटोज शेयर की हैं, जिनमें व्हाइट कलर के गाउन में प्रिंसेस लुक में दिख रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'कुछ न्यूज चैनल ने दावा किया कि 31 जून को मेरी शादी है। ये फोटोज उसकी हैं। बस दूल्हा भाग गया। करेगा कोई मुझसे शादी'? इसके साथ महवश ने हंसने वाले इमोजी बनाई हैं।
यूजर्स ने पूछे दिलचस्प सवाल
महवश के पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फलक नाज ने कमेंट किया है, 'गॉर्जियस'। आरजे करिश्मा ने लिखा है, 'सुंदरी'। एक यूजर ने लिखा, 'लव मैरिज और अरेंज मैरिज?' एक अन्य यूजर ने लिखा, '31 जून कभी आती है क्या?' एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया के बेस्ट फोटोग्राफर युजी भाई'।
लव मैरिज करेंगी महवश
एक यूजर ने महवश से जब पूछा कि वे लव मैरिज करेंगी या अरेंज? इस पर महवश ने जवाब दिया, 'लव मैरिज। एक जाना पहचाना नालायक, अंजान नालायक से बेहतर होता है।

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद जुड़ा महवश से नाम
धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, डेटिंग की कथित खबरों पर अब तक चहल और महवश दोनों ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि, अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत तो देते रहते हैं कि इनके बीच नजदीकियां हैं।