मेघना गुलजार ने की करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ; बताया कब रिलीज होगा 'दायरा' का ट्रेलर?
Daayra Trailer: फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। इससे पहले मेघना गुलजार ने 'दायरा' के सितारों करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।
विस्तार
मेघना गुलजार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी यात्रा साझा की है। मेघना गुलजार ने कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने क्रिएटिविटी के उस स्तर को छुआ है, जो अब से पहले कभी एक्सप्लोर नहीं किया था।
कब रिलीज होगा ट्रेलर?
मेघना गुलजार ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर साझा किया है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'दिल से निकले कुछ शब्द। मेरे दिल के एक हिस्से के बारे में। जाने-पहचाने सच को नए तरीकों से जानने के लिए और नए सच को जाने-पहचाने तरीकों से जानने के लिए। दायरा का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज हो रहा है।
बता दें कि यह फिल्म 18 सितंबर 2026 से आपके सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेघना गुलजार ने क्या कहा?
मेघना ने लिखा है, 'फिल्म 'दायरा' एक ऐसी कहानी है, जो हमारे देश में हुई एक नहीं, बल्कि कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह कहानी भारत के किसी खास शहर या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे देश में लगभग हर जगह घटित हो सकती है। शानदार कास्ट और क्रू ने इसे और बेहतरीन बना दिया है'।
- बता दें कि 'दायरा' में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन, दोनों ही कानून लागू करने वाले अधिकारी हैं। फिर भी, वे अक्सर एक नाजुक लकीर के आमने-सामने खड़े होते हैं। करीना का किरदार 'अजूनी' बेहद उसूलपसंद और सही रास्ते पर चलने वाला है।
- पृथ्वीराज का किरदार 'रमन' भी सही रास्ते पर चलने वाला है, लेकिन साथ ही बेहद सख्त और आक्रामक भी है।
- 'दायरा' में वे न तो पूरी तरह सही हैं और न ही पूरी तरह गलत।
- कभी कानून की लकीर उन्हें रास्ता दिखाती है, तो कभी वही उन्हें फंसा लेती है।
- 'दायरा' इसी बात को दिखाती है कि वे इन हालात से कैसे निपटते हैं'।