फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee joins campaign run by nand ghar to provide nutrition to childrens

Manoj Bajpayee: बच्चों को पोषण देने वाली मुहिम से जुड़े मनोज बाजपेयी, लोगों से की यह मार्मिक अपील

Thu, 02 May 2024 08:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 02 May 2024 08:54 AM IST
सार

आंदोलन से जुड़ते हुए मनोज बाजपेयी ने गुणवत्तापूर्ण भोजन की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि किसी इंसान को अपने सपनों को पूरा करने की ताकत भरे पेट और पौष्टिक खाने से आती है। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee joins campaign run by nand ghar to provide nutrition to childrens
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी एक मुहिम में शामिल हो गए हैं। इस मुहिम का नाम- 'अगर बचपन से पूछा खाना खाया, तो देश का कल बनाया' रखा गया है। यह आंदोलन नंद घर की ओर से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना है। वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मनोज बाजपेयी के इस मुहिम से जुड़ने पर उनका स्वागत किया और खुशी जताई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आंदोलन है नंद घर
इस मौके पर अनिल अग्रवाल ने कहा कि नंद घर एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के अलावा महिलाओं के कल्याण का भी समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि मनोज की जिंदगी की कहानी, नंद घर के आने वाली पीढ़ियों को पोषित करने के मकसद से मेल खाती है। मालूम हो कि नंद घर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन का प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए। इस फाउंडेशन द्वारा पिछले साल एक न्यूट्री बार को लॉन्च किया था, जिसे वाराणसी की 1,364 आंगनबाड़ियों में 50,000 बच्चों को रोजाना खिलाया जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nand Ghar (@nandghar)

विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने बताई गुणवत्तापूर्ण भोजन की अहमियत 
खुद मनोज बाजपेयी ने भी गुणवत्तापूर्ण भोजन की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि किसी इंसान को अपने सपनों को पूरा करने की ताकत भरे पेट और पौष्टिक खाने से आती है। उन्होंने लोगों से नंद घर का समर्थन करने, दान करने और उनके साथ काम करने की भी अपील की। मनोज बाजपेयी ने कहा कि भूख से जूझने वाले इंसान के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में नंद घर की मुहिम काफी अहम हैं। यह आंदोलन बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य को भी सुनिश्चित करता है।

L. Subramaniam: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति, ऑटो रिक्शा में आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed