तमिलनाडु में कारोबारी पिता- पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर किए ऐसे ट्वीट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तुथुकुडी जिले के सथनकुलम गांव में कारोबारी पिता पुत्र की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई। ये घटना 19 जून की है। पिता पुत्र का नाम पी जयराज और फेनिक्स बताया जा रहा है। मामले को लेकर जयराज की पत्नी सेल्वारानी का आरोप है कि पुलिस के द्वारा बर्बरता के कारण उनके पति और बेटे की मौत हुई है। वहीं इस मामले में अब आम लोगों के साथ ही साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सितारों ने भी न्यार की गुहार लगाई है।
इस मामले को लेकर साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सेलेब्स भी अब गुस्से में आ गए हैं। इन सेलेब्स ने ट्विटर के जरिए #JusticeForJeyarajAndFenix हैशटेग के साथ दोपहर से ही मामले में न्याय की मांग की है। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने भी ट्वीट करते हुए मामले को लेकर पुलिसकर्मियों पर निशाना साधा है।
हंसिका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जयराज और फेनिक्स के साथ हुई क्रूरता को सुनने के के बाद डरी हुई हूं! कानून सभी के लिए समान है और इन्हें न्याय मिलना चाहिए।' इसके साथ ही हंसिका ने #JusticeForJeyarajAndFenix का भी इस्तेमाल किया है।
Terrified to hear the brutality inflicted upon Jeyaraj and Fenix !Wat an insult these maniacs hv caused 2 our police department &country
The culprits cannot &should not get https://t.co/7YdGX9hyvG front of the law every1 is the same justice must b done #JusticeForJeyarajAndFenix — Hansika (@ihansika) June 26, 2020
अभिनेत्री और पॉलिटिक्स में आगे रहने वालीं खुशबू सुंदर ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। खुशबू ने भी मामले में न्याय की मांग की है। सितारों के साथ ही आम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मामले में गुस्साए हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
हंसिका के अलावा अन्य सितारे भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अगर कुछ गलत है तो वो गलत है और गलती की सजा सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। वहीं जयराज और फेनिक्स के परिजन को भी सोशल मीडिया यूजर्स सांत्वना दे रहे हैं।
Will we and can we see law taking its course and punishing the guilty without any further delay in #Jeyaraj and #Fenix case? The culprits cannot and should not get away. A family has lost their most loved ones. Justice delayed is justice denied. #JusticeForJeyarajAndFenix
— KhushbuSundar ❤️ (@khushsundar) June 26, 2020
பொலிஸ் மிருகத்தனத்தை நிறுத்த வேண்டும்
— Shanthnu 🌟 ஷாந்தனு Buddy (@imKBRshanthnu) June 26, 2020
They aren’t above the Law😡
This wasn’t interrogation.. this was Murder😡
If the law is above all... this is the time it shows it’s Power @CMOTamilNadu #JusticeForJeyarajAndFenix https://t.co/VDw9vLOru6
When it's wrong..ITS WRONG...no matter who it is..extremely shocked at the behavior #Sathankulampolice There's no solace for their family..#JusticeForJeyarajAndFenix we can't blame the entire police force..those 2 frustrated sadistic men have to be punished..RIP #Jeyaraj #fenix pic.twitter.com/il78rUPNxH
— 𝑽𝒂𝒓𝒂𝒍𝒂𝒙𝒎𝒊 𝑺𝒂𝒓𝒂𝒕𝒉𝒌𝒖𝒎𝒂𝒓 (@varusarath) June 26, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 19 जून को जयराज और फेनिक्स रात के समय अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान गश्त पर निकले सथनकुलम पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने तय समय से देर तक दुकान खोलने पर उन्हें पकड़ लिया और दोनों पक्षों में बहस हुई। जिसके बाद पिता-पुत्र दोनों को पुलिस स्टेशन लेकर गए। बताया जा रहा है कि दोनों के साथ बर्बरता की गई, जिसके बाद 22 जून की शाम फेनिक्स की मौत हो गई जबकि सांस की बीमारी के कारण 23 जून की सुबह जयराज की मौत हो गई।
पढ़ें: केवल सुशांत सिंह राजपूत की ही नहीं, विवाद के बाद इन कलाकारों की फिल्मों के भी बदले गए नाम