कोरोना काल में खूब नई फिल्में और सीरीज देख रहे शॉटगन, ट्विटर पर फोड़ रहे तारीफों के बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉटगन सिन्हा के नाम से मशहूर रहे अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों ट्विटर पर खूब सक्रिय हैं। कोरोना के इस दौर में शत्रुघ्न सिन्हा लोगों की सुझाई हुई फिल्मों और वेब सीरीजों को देख रहे हैं। और, न सिर्फ देख रहे हैं बल्कि अच्छी लगने पर उनकी तारीफ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जमकर रहे हैं।
As suggested by people how to make best use of our time as we stay indoors during the lockdown period.....besides reading, walking, exercise, Yoga, meditation - there is also watching films. Out of the few I watched the two that held my attention were #Super30 & #Tanhaji.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) April 5, 2020
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की तारीफ की। उन्होंने फिल्म के कलाकार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के अभिनय को खूब सराहा। इस मौके पर उन्होंने इस फिल्म की ओरिजिनल फिल्म को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि 1978 में आई इस फिल्म को बीआर चोपड़ा ने निर्मित और निर्देशित किया था, वहीं 2019 में आई फिल्म को उनके बेटे रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने बनाया है।
Another film I enjoyed watching during the lockdown was #PatiPatniAurWoh a remake of the old one which had the late & great actor par excellence #SanjeevKumar & the graceful, late VidyaSinha, produced then by the late & great filmmaker, producer,director #BRChopra.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) April 7, 2020
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को देखा, और इसकी भी तारीफ उन्होंने ट्विटर पर खुलकर की। शॉर्ट फिल्म 'गांधी' के लिए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी नेता रहीं गुल पनाग को बधाई संदेश भेजा। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई और कलाकार मनोज बाजपेयी भी इस बधाई संदेश में शामिल रहे। फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' भी शत्रुघ्न सिन्हा देख चुके हैं और इसके लिए वह अभिनेता अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की भी खूब तारीफ कर चुके हैं।
But the icing on the cake was our own, son of the soil & certainly pride of Bihar @BajpayeeManoj
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) April 7, 2020
in the brilliant web series #FamilyMan.It had me hooked on for three days watching the entire series.This film was appealing, gripping & meaningful. His growth as an actor has been
जो हाल इस समय पूरे देश का है, वैसा ही हाल इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा का है। हालांकि इस समय उनका मिजाज कुछ बदला हुआ सा नजर आ रहा है। भाजपा की हर नीति पर उंगली उठाने वाले शत्रुघ्न ने दो दिन पहले भाजपा की स्थापना दिवस पर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाइयां दीं। उससे एक दिन पहले उन्होंने नौ मिनट के लिए रात नौ बजे दिया जलाने की प्रधानमंत्री की मुहिम का भी समर्थन किया था।
Many Congratulations! To #BJP on their Foundation Day. This is my 'first family' where I was nurtured for my political journey. I pay my respects with an attitude of gratitude to the late & great, Bharat Ratna #NanajiDeshmukh. who introduced me to politics, late & great
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) April 6, 2020