{"_id":"591524874f1c1bf207850a52","slug":"shah-rukh-khan-in-ted-talks-internet-said-abram-was-aryan-s-love-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबराम को आर्यन का बेटा बताने पर शाहरुख को पहुंचा था दुख, किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अबराम को आर्यन का बेटा बताने पर शाहरुख को पहुंचा था दुख, किया खुलासा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 12 May 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने हाल ही में टेड टॉक्स में डेब्यू किया। इस दौरान शाहरुख ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की। उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम के जन्म के वक्त घटी एक घटना का भी जिक्र किया जिसने उन्हें काफी परेशान कर दिया था।
शाहरुख ने स्पीच के दौरान बताया कि अबराम के जन्म के वक्त इंटरनेट पर खबरें आईं थीं कि अबराम उनके बड़े बेटे आर्यन का लव चाइल्ड है। शाहरुख ने कहा, 'चार साल पहले मेरी पत्नी गौरी और मैं तीसरा बच्चा चाहते थे। उस वक्त इंटरनेट पर खबरें आईं थीं कि वह आर्यन का लव चाइल्ड हैं।' जब अबराम पैदा हुए थे तब आर्यन 15 साल के थे। उस वक्त उनका एक लड़की के साथ वीडियो काफी वायरल हुआ था। शाहरुख ने कहा कि इस पूरे वाक्या से उनके पूरे परिवार को काफी दुख पहुंचा था। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे इंटरनेट ने उन्हें स्पॉटलाइट में ला दिया है और इससे उनकी जिंदगी पर कितना असर पड़ा है।
शाहरुख ने फिल्मों की तरह यहां भी लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया। उन्होंने टेड टॉक्स में अपनी स्पीच की शुरुआत कुछ इस तरह की, 'नमस्कार, मैं 52 साल का एक एक मूवी स्टार हूं। मैंने अभी तक बोटोक्स का इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन मेरी हरकतें मेरी फिल्मों में निभाए गए 21 साल के लड़के जैसी ही हैं।' उन्होंने आगे कहा कि वह इंडिया में उन लोगों को प्यार देते हैं जिन्हें लगता है कि वह दुनिया के बेस्ट लवर हैं। शाहरुख ने अपने फैंस के लिए फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का फेमस 'लुंगी डांस' भी किया।
विज्ञापन
टेड टॉक्स दुनिया भर में अपनी प्रेरणादायक स्पीच के लिए मशहूर है। शाहरुख पहले भारतीय हैं जिन्होंने टेड टॉक्स में स्पीच दी है। वह इस साल भारत में टेलीकास्ट होने वाले टेड टॉक्स हिंदी की भी मेजबानी करेंगे। ये शो साल के अंत तक स्टार प्लस पर 'नई सोच' नाम से आएगा। फिल्मों की बात करें तो शाहरुख इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।