फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   School College Ani Life Trailer: Rohit Shetty forays into Marathi Films with this movie watch video here

Rohit Shetty: 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' का ट्रेलर जारी, इस फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रोहित शेट्टी

Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

फिल्म 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' में तेजस्वी प्रकाश और करण परब लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
School College Ani Life Trailer: Rohit Shetty forays into Marathi Films with this movie watch video here
रोहित शेट्टी- तेजस्वी प्रकाश-करण परब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अब मराठी सिनेमा में अपनी धाक जमाने को तैयार हैं। वह मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' के जरिए मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि रोहित इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। विहान सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। 

विज्ञापन

Salman Khan: जान से मारने की धमकियों के बीच 'जी रहे थे हम' गाने का टीजर रिलीज, सलमान ने खुद दी है आवाज
विज्ञापन


स्कूल के मस्तीभरे दिन आ जाएंगे याद
बता दें कि इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश और करण परब लीड रोल में हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह फिल्म स्कूल-कॉलेज की लाइफ पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसे देखकर आपको भी अपने स्कूल और कॉलेज वाले दिन याद हो आएंगे। स्कूल की लाइफ में मस्ती और पढ़ाई के अलावा युवा किन चुनौतियों से गुजरते हैं यह ट्रेलर में दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri 2023 Rinku Ghosh: नवरात्रि से पहले रिंकू घोष ने धरा देवी का रूप, नौ साल बाद इस फिल्म से होगी वापसी

तेजस्वी का रोमांटिक अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत स्कूल के दृश्य से होती है। क्लास में बैठकर बच्चे शरारत और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कॉलेज की लाइफ है और एक कॉलेज वाली लव स्टोरी भी है। यह लव स्टोरी किस मोड़ पर जाती है, आप ट्रेलर में देख सकते हैं। ट्रेलर में तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक अंदाज दिखाया गया है। बता दें कि यह तेजस्वी प्रकाश की भी यह मराठी डेब्यू फिल्म है। तेजस्वी ट्रेलर में बेहद मासूम लग रही हैं।


इस दिन होगी रिलीज
इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी, पवित्र गांधी और विवेक शाह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। फैंस पिछले तीन साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2020 में तेजस्वी प्रकाश ने जब रोहित शेट्टी का टीवी रियलिटी 'शो खतरों के खिलाड़ी' किया था, तभी उनकी इस फिल्म का एलान किया गया था। हालांकि, कुछ वजहों के चलते यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। फैंस तभी से इसका इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हुआ है।
Bakasuran OTT Release: सेल्वा की विवादित फिल्म 'बकासुरन' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed