फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Selva controversial film Bakasuran will be released on OTT on this day know where to watch

Bakasuran OTT Release: सेल्वा की विवादित फिल्म 'बकासुरन' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देखें

Mon, 20 Mar 2023 02:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 20 Mar 2023 02:21 PM IST
सार

सेल्वाराघवन की विवादित फिल्म 'बकासुरन' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। जानें इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे। 
 

विज्ञापन
Selva controversial film Bakasuran will be released on OTT on this day know where to watch
बकासुरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेल्वाराघवन ने 'बीस्ट' से अपने करियर की शुरुआत की और अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। वहीं, उनकी मूवी 'बकासुरन' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमिल भाषा में दस्तक देने वाली इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब 'बकासुरन' ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

'बकासुरन' (Bakasuran) फिल्म में सेल्वाराघवन और नटराजन सुब्रमण्यम लीड रोल में है। इसके डायरेक्टर मोहन जी हैं। मूवी इसी साल के फरवरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसके जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी है। रिपोर्ट है कि 'बकासुरन' 24 मार्च 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने जा रही है। तो अगर आप भी अब तक इस मूवी को नहीं देख पाए हैं तो इसे ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका है।

फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर, बोले- 'फिल्में करना बंद कर दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सेल्वाराघवन को अधिकांश लोग डायरेक्टर और स्क्रीन-राइटर के तौर पर जानते हैं। हालांकि अब सेल्वा खुद को एक बेहतरीन कलाकार साबित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। सेल्वा ने 'बीस्ट' फिल्म में थलापति विजय के साथ स्क्रीन साझा कर शानदार एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरीं। दूसरी ओर 'बकासुरन' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन क्रिटिक्स ने इस पर पित्तृसत्तामक विचारधारा से प्रभावित होने का आरोप लगाया। 

एस एस राजामौली की अगली हीरोइन होंगी हेमा मालिनी? 'ड्रीम गर्ल' ने इच्छा जता कह दी यह बात

विज्ञापन

'बकासुरन' मूवी में जबरदस्त हिंसा देखने को मिलती है। इसमें महिलाओं के प्रति हिंसा को दर्शाया गया है, जिसके कारण क्रिटिक ने इसे नापसंद किया और स्क्रिप्ट समेत सीन्स पर आपत्ति जताई। यह वजह भी रही कि मूवी सिनेमाघरों तक ज्यादा दर्शकों को नहीं खींच पाई।

'बकासुरन'  की रिलीज के बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इतना ही नहीं इसके कई शोज भी कैंसिल कर दिए गए थे। वहीं, साउथ में इस तरह फिल्म का बहिष्कार किए जाने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप इसके समर्थन में उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed