फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padmini Kolhapure joins Ashutosh Gowariker new movie

25 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगी पद्मिनी कोल्हापुरे, 'सौतन' बनकर हुई थीं हिट

Tue, 09 Oct 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Padmini Kolhapure joins Ashutosh Gowariker new movie
bollywood

आशुतोष गोवारिकर की मेगा बजट फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, क्रिटी सैनन और संजय दत्त के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी दिखाई देंगी, जोकि 25 साल बाद बड़े परदे पर वापसी करेंगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे अपने समय की बहुत ही जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। 1980 के दशक में उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी है। 1981 में उन्हे इंसाफ का तराजू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। वहीं उन्हें 1983 में प्रेम रोग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। उनकी आखिरी फिल्म 1993 में आई थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पद्मिनी को इस फिल्म में गोपिका बाई का रोल मिला है। इस फिल्म में वो सदाशिव राव (अर्जुन कपूर) की भाभी की भूमिका अदा कर रही हैं। गोपिका बाई  बिकाजी नायक की बेटी थीं और उनकी शादी नाना साहेब पेशवा से हुई थी। नाना साहेब पेशवा बाजीराव और काशीबाई के पुत्र थे। उनका बचपन धार्मिक उपवास और अनुष्ठानों के पालन में बीता था। नाना साहेब की पत्नी बनने पर अपने परिवार की स्थिति को सुरक्षित करने के लिए वो उनकी ताकत और उनकी कमजोरी दोनों बन गई । गोपीका बाई इस बात को सुनिश्चित करना चाहती थीं कि उसका बेटा विश्व राव विश्वास राव अगले पेशवा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता सुनीता गोवारिकर ने कहा, वो बहुत ज्यादा उत्साहित हैं कि पद्मिनी इस फिल्म में शामिल हो गईं हैं। वो ना केवल एक अच्छी दोस्त हैं बल्कि वो एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। वह इस रोल के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed