फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   garam hawa release again

क्या इस बार विवाद लेकर आएगी 'गरम हवा'?

Wed, 12 Nov 2014 03:01 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
garam hawa release again

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बंटवारे के दर्द को बयां करती ‘गरम हवा’ आने वाली है।

विज्ञापन


भारत-पाक विभाजन के बाद मुस्लिम परिवारों को यहां हुईं दिक्कतों को बयां करती फिल्म गरम हवा 14 नवंबर को दिल्ली समेत देश के 9 शहरों में रिलीज होगी। निर्माण (1973) के करीब 40 साल बाद गरम हवा को डिजिटल तकनीक से नया जीवन दिया गया है।

लंदन में सिख साम्राज्य के अंतिम महाराजा पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री शबाना आजमी ने मंगलवार को ट्वीट कर गरम हवा की रिलीज की जानकारी दी।
विज्ञापन


उनके पिता कैफी आजमी ने इस्मत चुगताई की अप्रकाशित कहानी पर बनी इस फिल्म की पटकथा लिखी थी।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास होने में आठ माह लग गए थे क्योंकि सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा था। हालांकि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और सद्भावना के लिए नेशनल अवार्ड हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारे के दर्द की कहानी कहती है फिल्म

garam hawa release again

गरम हवा में आगरा के सलीम मिर्जा (बलराज साहनी) और उनके भाई (दीनानाथ जुत्शी) के बीच बंटवारे के बाद पाक जाने और न जाने की जद्दोजहद की कहानी है।

इस फिल्म के जरिए सिनेमैटोग्राफर इशान आर्य ने आगरा और फतेहपुर सीकरी की जो नैसर्गिक खूबसूरती कैमरे में 40 साल पहले कैद की थी, उसे लोग एक फिर देख सकेंगे।

अब यह देखना होगा कि आज की पीढ़ी इस फिल्म के विषय से खुद को कनेक्ट कर पाती है या नहीं? फिल्म चुनिंदा मल्टीप्लेक्सों में ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed