फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor Board Chief Pahlaj Niahali Files A Harassment Complaint Against A Reporter

रिपोर्टर पर भड़के पहलाज निहलानी, दर्ज कराई शिकायत

Sun, 06 Aug 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 06 Aug 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Censor Board Chief Pahlaj Niahali Files A Harassment Complaint Against A Reporter
पहलाद निहलानी - फोटो : Midday
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब एक महिला रिपोर्टर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले न्यूज चैनल मिरर नाउ की एक रिपोर्टर ने निहलानी से उन्हीं की एक शर्त को लेकर जवाब मांगा था। पत्रकार निहलानी से जवाब मांगती रही और वो केवल सिर झुकाए खड़े रहे। रिपोर्टर बार-बार पहलाज निहलानी से जवाब मांगने की कोशिश करती रही लेकिन सेंसर बोर्ड अध्यक्ष ने एक शब्द भी नहीं बोला। इस घटना को लेकर निहलानी ने गिरगौम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पढें: अमर्त्य सेन की डॉक्यूमेंट्री पर CBFC की कैंची, कहा- 'गाय' शब्द को हटाओ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बतौर निहलानी, 'रिपोर्टर मेरी ऑफिस बिल्डिंग में लगातर मेरा पीछा कर रही थी। उन्होंने ऑफिस स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स को भी परेशान किया।' निहलानी ने ये भी आरोप लगाया कि उनकी फुटेज दिखा कर रिपोर्टर ने उनकी निजता का हनन किया है।



वहीं दूसरी ओर चैनल की एडिटर ने द क्विंट से बातचीत में कहा कि निहलानी ने रिपोर्टर के साथ बद्तमीजी की थी। उन्होंने रिपोर्टर का हाथ पकड़ा था और उसे धमकाया भी था। 'एक रिपोर्टर द्वारा सवाल करना उत्पीड़न नहीं होता है। अगर उन्हें लगता है कि केस दर्ज कराने से रिपोर्टर या चैनल डर जाएंगे, तो वो गलत हैं। हम जल्द ही उस घटना का पूरा वीडियो रिलीज करेंगे।'

क्या था मामला-

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में इस्तेमाल हुए 'इंटरकोर्स' शब्द को लेकर सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने आपत्ती दर्ज कराई थी। चैनल मिरर नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'अगर एक लाख लोग ये कह दें कि उन्हें इस शब्द से कोई आपत्ति नहीं है तो वो इसे पास कर देंगे।' चैनल ने जब एक लाख वोट मिल जाने के बाद 'संस्कारी' पहलाज निहलानी से बात करने की कोशिश की तो वो केवल सिर झुकाए खड़े रहे।

देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed