फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BMC notice to Anushka Sharma after neighbour files complaint

पड़ोसी की शिकायत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बीएमसी का नोटिस

Tue, 11 Apr 2017 06:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Apr 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
BMC notice to Anushka Sharma after neighbour files complaint

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पड़ोसियों से परेशान हो गईं हैं। इससे वह कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। उन्होंने अपनी बिल्डिंग में इलेक्ट्रिक बाक्स लगाया है जो पड़ोसी को पसंद नहीं आया। मामले की शिकायत मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में पहुंची तो अनुष्का को नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


अनुष्का के पड़ोसियों का आरोप है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स बिना सोसाइटी की इजाजत के लगवाया गया है। अनुष्का शर्मा मुंबई पश्चिम उपनगर के वर्सोवा स्थित बद्रीनाथ बिल्डिंग के 20वें मंजिल पर रहती हैं। उनके पड़ोसी सुनील बत्रा इस बिल्डिंग में 16 और 17वें फ्लोर के मालिक हैं।
विज्ञापन


बत्रा ने बीएमसी में शिकायत की कि अनुष्का शर्मा के परिवार की ओर से लगाए गए इलेक्ट्रिक बॉक्स खतरनाक है और इससे बिल्डिंग में आग लग सकती है। इसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इसकी जांच की। बत्रा की शिकायत और फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के बाद बीएमसी के अधिकारियों ने 6 अप्रैल को एक पत्र लिखकर शर्मा परिवार से इसे हटाने के लिए कहा था। बीएमसी के ईस्ट वार्ड के अधिकारी ने भी कहा है इलेक्ट्रिक बॉक्स अवैध तरीके से लगाए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने इलेक्ट्रिक बाक्स नहीं हटाया तो शर्मा परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने कहा है कि कि अनुमति लेने के बाद ही इलेक्ट्रिक बाक्स लगाया गया था।


अनुष्का शर्मा का 20वीं मंजिल पर तीन फ्लैट हैं और उनके यहां रहने से कभी भी किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों की मानें तो पड़ोसी बिल्डिंग के पूर्व सचिव सुनील बत्रा निजी खुन्नस के चलते शर्मा परिवार को परेशान कर रहे हैं जबकि बिल्डिंग सोसायटी की मौजूदा कमेटी अनुष्का के साथ हैं। सुनील बत्रा को एक महीने पहले ही सचिव पद से हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed