फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bank Chor Star Vivek Oberoi Jokes About His Famous PC After Spat With Tubelight Actor Salman Khan

विवेक ओबरॉय ने याद किया सलमान से झगड़ा, लोगों को कहा 'ट्यूबलाइट'

Tue, 30 May 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 30 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Bank Chor Star Vivek Oberoi Jokes About His Famous PC After Spat With Tubelight Actor Salman Khan
विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय और सलमान खान की लड़ाई को शायद ही कोई भूल सकता है। बॉलीवुड में अच्छा करियर बना रहे विवेक ओबरॉय की जिंदगी तब बदल गई थी जब उन्होंने सलमान से लड़ाई के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को विवेक आजतक नहीं भुला पाए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बैंक चोर' के लिए एक इवेंट रखा था। ये इवेंट उनके को-स्टार रितेश देशमुख को रोस्ट करने के लिए रखा गया था। इस दौरान सभी ने रितेश का खूब मजाक बनाया। इसके बाद विवेक ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सभी हैरान रह गए। विवेक ने कहा, 'आखिरी बार जब मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, तब मेरी तशरीफ लग गई थी।' अब ये तो सभी जानते हैं कि ये सीधा इशारा बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की तरफ था। साल 2003 में विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला मीडिया को कहा था कि सलमान ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। उस वक्त विवेक ऐश्वर्या राय बच्चन को डेट कर रहे थे और सलमान को ये बात नागवार गुजर रही थी।
विज्ञापन


विवेक ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली बात को काफी मजाकिया अंदाज में कहा। इतना ही नहीं, जब कुछ लोगों को ये बात समझ नहीं आई तो विवेक ने कहा, 'जो इस बात को समझ नहीं पाए उनके लिए मैं बस यही कहूंगा कि वो ट्यूबलाइट हैं।' अब भला इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है लोगों को समझाने का। भला कौन बॉलीवुड के 'ट्यूबलाइट' को नहीं पहचानता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed