Annu Kapoor: अन्नू कपूर ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोले- डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह
अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अन्नू कपूर के तबीयत बिगड़ने की बात सुनकर उनके सभी फैंस काफी चिंता में आ गए थे। ऐसे में अब अभिनेता ने अपनी खुद बताया है कि उनकी हालत कैसी है।
विस्तार
बीते दिनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल, अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अन्नू कपूर के तबीयत बिगड़ने की बात सुनकर उनके सभी फैंस काफी चिंता में आ गए थे। सभी लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे, हालांकि, चार दिन बाद अभिनेता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब मुंबई लौटने के बाद अन्नू कपूर ने बताया है कि उनकी सेहत कैसी है और डॉक्टर्स ने उनकी सेहत के लिए क्या कहा है।
बीते महीने की 26 तारीख को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में अन्नू कपूर को एडमिट किया गया था। लेकिन अब अभिनेता इलाज के बाद अपनी पत्नी अनुपमा के साथ मुंबई वापस लौट आए हैं। अभिनेता के फैंस को उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए काफी उत्सुकता थी। ऐसे में हाल ही में अन्नू कपूर ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए अपनी तबीयत के बारे में बताया है। अन्नू कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें डॉक्टर्स ने 10 दिनों के लिए फुल आराम की सलाह दी है।
Joram: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में छाई मनोज बाजपेयी की जोरम, वर्ल्ड प्रीमियर में मिला शानदार रिस्पांस
अन्नू कपूर के साथ-साथ उनकी पत्नी ने मीडिया संस्थान से बात करते वक्त कहा, 'अन्नू जी को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली जाना था। उन्हें 24 जनवरी को सीने में तकलीफ महसूस हुई थी, तो डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने के लिए कहा। लेकिन अन्नू जी अपने वर्क कमिटमेंट का सम्मान करना चाहते थे। दिल्ली में इवेंट खत्म होने के बाद उन्हें और तकलीफ हुई तो 26 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका चार दिनों तक इलाज चला और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई। मैं अन्नू जी के पास रहने के लिए दिल्ली चली आई। हम दोनों कुछ दिनों के लिए एक होटल में रुके और दो दिन पहले मुंबई लौट आए।'
Chitrashi Rawat Wedding: शादी करने जा रहीं 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला, जानें कब और किसके साथ लेंगी सात फेरे
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपमा पटेल ने अन्नू कपूर के घर लौट आने की खुशी जताई है। वह बोलीं, 'वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं।' आपको बतां दें, अन्नू कपूर इस साल कई फिल्मों में काम करते दिखेंगे। इनमें 'ड्रीम गर्ल 2', 'हम दो हमारे बारह' और 'सब मोह माया है' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Waheeda Rehman: जब वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, ऐसा था बिग बी का रिएक्शन