Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan Criticising New Actors For Interfering Directors Decisions Praise Shah Rukh Khan Salman Khan

फराह खान: क्यों नए सितारों से खफा हुईं निर्देशक? शाहरुख-सलमान की तारीफों के बांधे पुल

Fri, 06 Nov 2026 04:42 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

  • फराह खान ने फिल्म 'मैं हूं न' और 'ओम शांति ओम' में शाहरुख के साथ काम किया था।
  • वहीं, सलमान को लेकर फराह ने कहा कि वह कभी छुट्टी की मांग नहीं करते।
  • ऐसे में अब निर्देशक ने आज के एक्टर्स को लेकर कहा कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
Farah Khan Criticising New Actors For Interfering Directors Decisions Praise Shah Rukh Khan Salman Khan
फराह खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में एक दौर था, जब सितारे अपनी फिल्मों के लिए निर्देशक पर पूरा भरोसा करते थे। फिल्म की कहानी से लेकर कास्टिंग और गानों तक की जिम्मेदारी निर्देशक के हाथ में होती थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ फिल्मों में कलाकारों का दखल भी बढ़ा है। 
विज्ञापन


अब इस मुद्दे पर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी राय रखी है। उन्होंने नई पीढ़ी के एक्टर्स के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों का उदाहरण दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Farah Khan Criticising New Actors For Interfering Directors Decisions Praise Shah Rukh Khan Salman Khan
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
नए स्टार्स को लेकर क्या बोलीं फराह खान?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में बातचीत के दौरान फराह ने कहा कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है। इसी वजह से वे फिल्म के हर छोटे-बड़े फैसले में दखल देना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, 'आज के एक्टर्स को किसी पर भरोसा नहीं है। उन्हें निर्देशक पर भी विश्वास नहीं होता। वे गाने को खुद कोरियोग्राफ करना चाहते हैं। म्यूजिक और कास्टिंग में भी दखल देते हैं। ऐसा तब होता है, जब आपको खुद पर भरोसा नहीं होता।'
विज्ञापन

Farah Khan Criticising New Actors For Interfering Directors Decisions Praise Shah Rukh Khan Salman Khan
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने की शाहरुख-सलमान की तारीफ
फराह ने शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी उनके कास्टिंग से जुड़े फैसलों पर सवाल नहीं उठाए। फराह ने कहा, 'जब मैंने 'मैं हूं ना' के लिए सुष्मिता सेन का नाम लिया था, तब वह कोई बड़ी हीरोइन नहीं थीं। इसके बावजूद शाहरुख ने मुझसे कोई सवाल नहीं किया। जब मैंने 'ओम शांति ओम' के लिए एक नई लड़की को लेने की बात कही, तब भी उन्होंने कुछ नहीं पूछा। उन्होंने सिर्फ दीपिका पादुकोण की तस्वीर देखी और कहा कि अगर तुम्हें ठीक लग रहा है, तो मुझे भी मंजूर है।'

61 साल की फराह ने आगे कहा कि आज के कलाकार अच्छी फिल्में बनाने के बजाय मैगजीन के कवर और अवॉर्ड शो पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वहीं, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार आज भी अपने काम को लेकर पुराने अंदाज में ही अनुशासन बनाए रखते हैं।

फराह ने सलमान खान की तारीफ करते हुए बताया कि वह कभी छुट्टी की मांग नहीं करते और न ही रविवार को शूटिंग करने से मना करते हैं। उनके मुताबिक, असली स्टारडम सिर्फ नाम और शोहरत से नहीं, बल्कि मेहनत और निर्देशक पर भरोसा करने से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed