Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend

फ्राइडे ओटीटी रिलीज: दिवाली वीकएंड होगा धमाकेदार, त्योहार में मनोरंजन के रंग सजाएंगी ये फिल्में और सीरीज

Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
सार

  • Friday Ott Release: इस बार का वीएकंड काफी खास है। दिवाली का त्योहार है।
  • इस फेस्टिव वीकएंड में अगर आप घर बैठे परिवार के साथ बढ़िया फिल्म या सीरीज देखना चाह रहे हैं तो कई विकल्प हैं।
  • आपके वीकएंड को खास बनाने के लिए कई दमदार विकल्प हैं। जानिए क्या-क्या है इस बार लिस्ट में?

विज्ञापन
Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' आज 05 नवंबर को सिनेमाघरों में लग गई है। तमाम दर्शक दिवाली के त्योहार में परिवार के साथ इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ शानदार सिनेमा देखना है, विकल्प उनके लिए भी काफी खास हैं। दिवाली वीकएंड पर ओटीटी की लिस्ट में क्या-क्या है?

विज्ञापन
Trending Videos

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स'
यह एक एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज ने किया है। यह 02 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
दिलवाली दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया

दिलवाली दिवाली
दिवाली के त्योहार पर फिल्म 'दिलवाली दिवाली' रिलीज हो रही है। यह फिल्म 04 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। रितेश मेनन निर्देशित फिल्म में मिहिर आहूजा को अंश सिक्का नाम के एक एनआरआई की भूमिका में देखा जाएगा। उनके अलावा मनोज पाहवा, नीलू कोहली और औरा भटनागर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। 
यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी दिल छूने वाली है। अंश सिक्का वर्षों बाद विदेश से लौटा है। वर्षों उसने अपने मिडिल-क्लास पंजाबी परिवार को पैसे से सपोर्ट करके उनकी लाइफस्टाइल बेहतर बनाने में मदद की है। हालांकि, रीयूनियन वैसा नहीं होता जैसा उसने सोचा था। दिवाली के मौके पर आप परिवार के साथ इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस
इस फिल्म को भी पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। इसमें एक वफादार कुत्ता अपने बिछड़े परिवार को साथ लाने की कोशिश करता है। यह 04 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी 'विन्स्टेड' नाम के एक वफादार कुत्ते बैसेट हाउंड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में डेनिस क्वैड, मिलो वेंटिमिलिया, ब्रुक लीना जॉनसन, जेनिफर टिली और मैरी स्टीनबर्गेन हैं। 

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
'ब्लैक डव्स सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्लैक डव्स सीजन 2'
डार्क कॉमेडी और जासूसी से भरपूर थ्रिलर सीरीज 'ब्लैक डव्स' का दूसरा सीजन भी इस वीक के विकल्प में है। इसमें हेलेन और सैम की कहानी आगे बढ़ेगी। यह सीरीज 05 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है।

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'हैवान'
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' इस वीकएंड आप देख सकते हैं। प्रियदर्शन निर्देशित यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर भी देखी जा सकेगी।  केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी 'हैवान' 06 नवंबर से सोनी लिव पर देखी जा सकेगी।

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'द वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' भी फेस्टिव वीकएंड को खास बनाएगी। सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इसे 06 नवंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। इसमें छठ पर्व को महत्वपूर्ण तरीके से दिखाया गया है।

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
फिल्म 'आई एम गेम' - फोटो : इंस्टाग्राम

आई एम गेम 
अगर आपको एक्शन थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो वीकएंड पर दुलकर सलमान की यह फिल्म आप देख सकते हैं। इसका निर्देशन नहास हिदायत ने किया है। यह 06 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

Friday Ott Release: Haiwaan The Vvaan I'm Game Dilwali Diwali Series And films to Stream On Deepawali weekend
'मोटू पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणी' - फोटो : सोशल मीडिया

'मोटू पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणी'
दिवाली के त्योहार पर बच्चों के साथ वक्त बिताना है तो यह फिल्म देख सकते हैं। यह 8 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, मराठी और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed