Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise and Fall Season 2 Winner Shehzad Poonawalla To Donate Entire Prize Money To Flood And Drought Relief

राइज एंड फॉल 2: विनर शहजाद पूनावाला ने दिखाई दरियादिली, 35 लाख की प्राइज मनी दान करने का किया एलान; कही ये बात

Fri, 06 Nov 2026 07:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 06 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

  • शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 जीत लिया है।
  • विजेता बनने के बाद उन्होंने अपनी जीत की पूरी रकम दान करने का फैसला किया है। 
  • शहजाद ने शो के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए भी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Rise and Fall Season 2 Winner Shehzad Poonawalla To Donate Entire Prize Money To Flood And Drought Relief
राइज एंड फॉल 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम @shehzadpoonawalla

विस्तार

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के विजेता शहजाद पूनावाला ने अपनी जीत की पूरी रकम दान करने का फैसला किया है। इसके साथ उन्होंने अपने सपोटर्स का भी धन्यवाद किया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


कहां दान की प्राइज मनी?
शहजाद ने सोशल मीडिया पर जीत की पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'राइज एंड फॉल सीजन 2 में मेरी जीत के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह मेरे लिए एक नई यात्रा और अनुभव रहा है। एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर आपके प्यार और समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं थी।'
विज्ञापन


अपनी प्राइज मनी दान करने के फैसले के बारे में उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपनी 35 लाख रुपये की प्राइज मनी बिहार और असम में बाढ़ राहत कार्यों और महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होने के बाद भी शहजाद ने अपनी पूरी प्राइज मनी दान करने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा, 'मैंने शो में आने से पहले ही कहा था कि मुझे जो भी रकम मिलेगी, उसे मैं दान कर दूंगा। मनीष भाई जानते हैं कि बिहार में बहुत बड़ी त्रासदी आई थी। असम में भी ऐसी ही स्थिति थी। इसलिए मैं यह पूरी रकम बिहार और असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करूंगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehzad Poonawalla (@shehzadpoonawalla)

Trending Videos

Rise and Fall Season 2 Winner Shehzad Poonawalla To Donate Entire Prize Money To Flood And Drought Relief
राइज एंड फॉल 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम @shehzadpoonawalla
ये कंटेस्टेंट्स रहे रनरअप और तीसरे नंबर पर
  • बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया है। 
  • जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। 
  • वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी शो की पहली रनरअप रहीं, जबकि 'बिग बॉस 8' के विजेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान: 'मुझे लगता है यह सही नहीं है', 'रामायण' पर भाईजान का बड़ा बयान, फिल्म के VFX और बजट पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed