रामायण: 'हर छोटी चीज मायने रखती है', इंद्र का रोल निभाने पर कुणाल ने जताया आभार; शूटिंग याद कर कही दिल की बात
- नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
- फिल्म में भगवान इंद्र का रोल निभाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने अनुभव साझा किए हैं।
- कुणाल ने मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक नोट लिखा और BTS तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विस्तार
मेकर्स का किया धन्यवाद
कुणाल ने अपनी पोस्ट में फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस किरदार के लिए चुना और फिल्म से जोड़ा।
उन्होंने लिखा, 'भगवान इंद्र का किरदार निभाने के लिए मुझ पर भरोसा जताने और मुझे इतने बड़े विजन का छोटा-सा हिस्सा बनाने के लिए नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया। इस खास किरदार के लिए मेरे बारे में सोचने और मुझे इस प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद।'
अभिनेता ने फिल्म के अनुभव के बारे में बात करते हुए लिखा, 'इस फिल्म को बनते हुए देखना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा। इससे मुझे समझ आया कि जब लोग छोटे सपने देखने से इनकार कर देते हैं और फिर अपने उस सपने को पूरा करने का हौसला रखते हैं, तो क्या कुछ हो सकता है। एक-एक कदम और एक-एक फ्रेम के साथ इस सपने को पूरा करने में बहुत प्यार, जुनून और विश्वास लगा है।'
कुणाल ने फिल्म की पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू, सभी टेक्नीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करने वाले हर शख्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इतने बड़े लेवल की फिल्म बनाने में बहुत कुछ लगता है। हर छोटी चीज मायने रखती है और फिल्म में सभी की मेहनत, प्यार और लगन साफ नजर आती है।'
आखिर में अभिनेता ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, ''रामायण' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे जितनी बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं, जरूर देखें।'
देखें पोस्ट-
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिरी 'रामायण' की कमाई, जानें कितना हुआ रणबीर की फिल्म का टोटल कलेक्शन