{"_id":"6aee00af8006e9e9360390b2","slug":"nora-fatehi-testifies-in-sukesh-chandrashekhar-extortion-case-reveals-leena-paul-offered-her-a-car-as-gift-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुकेश चंद्रशेखर केस: कैसे हुई थी पहली मुलाकात? गिफ्ट में कार देने की हुई बात; नोरा ने कोर्ट में खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुकेश चंद्रशेखर केस: कैसे हुई थी पहली मुलाकात? गिफ्ट में कार देने की हुई बात; नोरा ने कोर्ट में खोले कई राज
Fri, 06 Nov 2026 10:11 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:11 PM IST
सार
- बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।
- यह मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर अदिति सिंह से 200 करोड़ की कथित रंगदारी वसूलने का आरोप है।
- जानिए केस में क्या है नया अपडेट।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अदिति सिंह से 200 करोड़ की कथित रंगदारी वसूलने के आरोप में सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में आज एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कोर्ट में गवाही दी और कई राज खोले।
30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
विशेष मकोका जज गगनदीप सिंह ने विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह के जरिए नोरा का मुख्य बयान दर्ज किया। कोर्ट में गवाही के दौरान नोरा ने बताया कि वह चेन्नई में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।
इस कार्यक्रम का आयोजन लीना मारिया पॉल ने किया था। नोरा ने बताया कि इस दौरान उनकी पहली मुलाकात लीना से हुई थी और सुकेश से पहली बार फोन पर बातचीत हुई थी। उनकी आगे की गवाही 30 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।

Trending Videos
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया-एएनआई
कैसे हुई पहली मुलाकात
अपने बयान में नोरा ने बताया कि दिसंबर 2020 में उन्हें चेन्नई में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। इस कार्यक्रम की आयोजक लीना पॉल थीं। नोरा को एक्सीड एंटरटेनमेंट नाम की एजेंसी के जरिए बुक किया गया था और कार्यक्रम के दौरान ही उनकी लीना से पहली मुलाकात हुई थी।
नोरा ने कोर्ट को बताया कि जब वह कार्यक्रम के लिए तैयार हो रही थीं, तब उनकी टीम ने उन्हें बताया कि लीना अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनसे मिलना चाहती हैं। इसके बाद लीना कुछ लोगों और दो वीडियोग्राफरों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं। उनके पास कुछ गिफ्ट भी थे।
नोरा ने अपने बयान में कहा, 'लीना ने अपना परिचय मुझसे कराया। लीना ने खुद को नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन बताया। इस दौरान तस्वीरें भी ली गईं। इसके बाद लीना ने मुझसे कहा कि उनके पति मुझसे 'हैलो' कहना चाहते हैं और मेरे आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।'
उन्होंने आगे बताया, 'इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन किया और मोबाइल को स्पीकर पर रख दिया। फोन पर उनके पति ने मुझसे कहा, 'आने के लिए धन्यवाद।'
नोरा के मुताबिक, इसी बातचीत के दौरान लीना ने उन्हें बताया कि वह उन्हें एक कार गिफ्ट करना चाहती हैं। इसके बाद उनके पति ने भी नोरा से गिफ्ट के तौर पर कार स्वीकार करने की गुजारिश की।

सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : एक्स
कार्यक्रम में नहीं मिली थी कोई फीस
नोरा ने कोर्ट को बताया कि बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं। वहां उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में जज की भूमिका निभाई।
अभिनेत्री ने बताया कि चेन्नई के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी। हालांकि, उनके और उनकी टीम के चेन्नई आने-जाने के हवाई टिकट और अन्य यात्रा खर्च आयोजकों की तरफ से दिए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह टी-सीरीज के साथ काम कर रही थीं।

- फोटो : X @ani_digital
क्या है पूरा मामला?
नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया था। यह मामला साल 2020-21 का है।
आरोप है कि दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली थी।
अदिति सिंह, पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी हैं। आरोप है कि सुकेश ने उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए थे।
ये भी पढ़ें- 'मैं नाबालिग हूं': टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के मुख्य हमलावर का बड़ा दावा, मकोका कोर्ट ने दिए जांच के आदेश