Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Kunal Kapoor Shares BTS Photos Expresses Gratitude To Makers For Casting Him As Lord Indra

रामायण: 'हर छोटी चीज मायने रखती है', इंद्र का रोल निभाने पर कुणाल ने जताया आभार; शूटिंग याद कर कही दिल की बात

Fri, 06 Nov 2026 10:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 
  • फिल्म में भगवान इंद्र का रोल निभाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर ने अपने अनुभव साझा किए हैं। 
  • कुणाल ने मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक नोट लिखा और BTS तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Ramayana Kunal Kapoor Shares BTS Photos Expresses Gratitude To Makers For Casting Him As Lord Indra
रामायण में कुणाल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkkapoor

विस्तार

एक्टर कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए एक भावुक नोट भी लिखा है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


मेकर्स का किया धन्यवाद
कुणाल ने अपनी पोस्ट में फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस किरदार के लिए चुना और फिल्म से जोड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'भगवान इंद्र का किरदार निभाने के लिए मुझ पर भरोसा जताने और मुझे इतने बड़े विजन का छोटा-सा हिस्सा बनाने के लिए नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी का शुक्रिया। इस खास किरदार के लिए मेरे बारे में सोचने और मुझे इस प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Kunal Kapoor Shares BTS Photos Expresses Gratitude To Makers For Casting Him As Lord Indra
रणबीर कपूर-नितेश तिवारी-नमित मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
कैप्शन में लिखा भावुक नोट
अभिनेता ने फिल्म के अनुभव के बारे में बात करते हुए लिखा, 'इस फिल्म को बनते हुए देखना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा। इससे मुझे समझ आया कि जब लोग छोटे सपने देखने से इनकार कर देते हैं और फिर अपने उस सपने को पूरा करने का हौसला रखते हैं, तो क्या कुछ हो सकता है। एक-एक कदम और एक-एक फ्रेम के साथ इस सपने को पूरा करने में बहुत प्यार, जुनून और विश्वास लगा है।'

कुणाल ने फिल्म की पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू, सभी टेक्नीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करने वाले हर शख्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इतने बड़े लेवल की फिल्म बनाने में बहुत कुछ लगता है। हर छोटी चीज मायने रखती है और फिल्म में सभी की मेहनत, प्यार और लगन साफ नजर आती है।'

आखिर में अभिनेता ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, ''रामायण' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे जितनी बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं, जरूर देखें।'

देखें पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal K Kapoor (@kunalkkapoor)

Ramayana Kunal Kapoor Shares BTS Photos Expresses Gratitude To Makers For Casting Him As Lord Indra
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिरी 'रामायण' की कमाई, जानें कितना हुआ रणबीर की फिल्म का टोटल कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed