फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Promotes Film Naam Shabana In Delhi With Taapse Pannu And Manoj Bajpayee

दिल्ली की लड़की के हाथों चित हुए अक्षय कुमार, खुद वीडियो शेयर किया

Tue, 28 Mar 2017 10:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 28 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Promotes Film Naam Shabana In Delhi With Taapse Pannu And Manoj Bajpayee
Akshay Kumar Promotes Film - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कहे जाते हैं। वो कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी ने ऐसी पटखनी दी है जिसे वो हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन


अक्षय कुमार तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' का प्रमोशन करने दिल्ली आए हैं। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में लड़कियों के बीच पहुंचे। कॉलेज में दोनों के प्रति जबरदस्त उत्साह था। अक्षय हमेशा से लड़कियों के सेल्फ डिफेंस सीखने पर जोर देते रहे हैं।
विज्ञापन


यहां भी उन्होंने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की बारीकियां सिखाईं। उनको परखने के लिए अक्षय ने जब एक लड़की को स्टेज पर बुलाया तो उसने अक्षय को ऐसे पटका कि वो चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने इसका वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'गर्ल पावर हर जगह'

लड़की से अक्षय को मिली जबरदस्त पटखनी

Akshay Kumar Promotes Film Naam Shabana In Delhi With Taapse Pannu And Manoj Bajpayee
Akshay Kumar Promotes Film - फोटो : Social Media

अक्षय और तापसी आज दिल्ली में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लेंगे। दिल्ली पुलिस ने अपनी महिला कर्मियों के लिए 'नाम शबाना' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। इसमें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हो सकते हैं।

'नाम शबाना' 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का स्पिन-ऑफ है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका तापसी पन्नू निभा रही है वहीं अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, मधुरिमा तुली और डैनी डैंगजोंपा सहायक रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed