फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Loksabha Elections: SP pace in declaring candidates slow, BSP pace increased Moradabad division

Loksabha Elections: प्रत्याशी घोषित करने में साइकिल की चाल धीमी, मुरादाबाद मंडल में हाथी की रफ्तार बढ़ी

Mon, 11 Mar 2024 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों के लिए सभी दल जुट गए हैं। मुरादाबाद मंडल में अभी तक बसपा ने दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है। भाजपा ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का खुलासा किया है। सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर पाई हैं। 

विज्ञापन
Loksabha Elections: SP pace in declaring candidates slow, BSP pace increased Moradabad division
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने लगी है। मंडल में सबसे पहले लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने वाली सपा की साइकिल की चाल धीमी पड़ गई है। वहीं बसपा की हाथी की रफ्तार बढ़ गई है। मंडल की छह लोकसभा सीटों से चार पर भाजपा और दो पर बसपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गठबंधन में मंडल की एक मात्र सीट अमरोहा पाने वाली कांग्रेस अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा में गठबंधन था।

विज्ञापन

 

 

उत्तर प्रदेश में बसपा के प्रत्याशी दस सीटों पर विजयी हुए थे। जबकि सपा ने पांच सीटें जीतीं थी। मुरादाबाद मंडल में इस गठबंधन ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था। मंडल की सभी छह सीटें पर गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। मंडल में बसपा को बिजनौर, नगीना और अमरोहा सीट पर जीत मिली थी। जबकि सपा ने संभल, मुरादाबाद और रामपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार समीकरण बदले हुए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक जो स्थिति बनी है, उसमें बसपा यूपी में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। यूपी की 19 लोकसभा सीटों कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। बाकी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। इसमें कांग्रेस के पास मंडल की सिर्फ अमरोहा सीट है। दूसरी ओर भाजपा का रालोद से गठबंधन है। रालोद को पश्चिमी यूपी की सिर्फ दो सीटें मिली हैं। प्रत्याशियों की घोषणा कर राजनीतिक दल अपने पत्ते खोलने भी शुरू कर दिए हैं। मंडल में प्रत्याशियों की घोषणा में सपा ने बाजी मारी थी। सपा ने संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

 

 

विज्ञापन

इसके बाद न तो संभल सीट से नए प्रत्याशी की घोषणा हो सकी और न ही मंडल की अन्य सीटों के लिए उम्मीदवार का ऐलान हो सका है। दूसरी ओर तेजी दिखाते हुए भाजपा ने मंडल की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसमें रामपुर, संभल, अमरोहा और नगीना शामिल हैं। बिजनौर सीट से गठबंधन के साथी रालोद ने भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

 

 

सिर्फ मुरादाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। मंडल में प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा पहले तो बसपा दूसरे स्थान है। अमरोहा के बाद बसपा ने मुरादाबाद सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं कांग्रेस मंडल की एक मात्र अमरोहा लोकसभा सीट पर भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर सकी है।

 

 

मुरादाबाद सीट से भी प्रत्याशी का खाता खुला

मंडल की छह लोकसभा सीट में से मुरादाबाद सीट ऐसी थी, जिस पर किसी दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। रविवार को मुरादाबाद सीट से भी प्रत्याशी का खाता खुल गया। बसपा ने इस सीट से इरफान सैफी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अभी तक अमरोहा ही एक मात्र लोकसभा सीट है, जहां से दो दलों (भाजपा और बसपा) के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed