{"_id":"5804c5914f1c1b582c702b36","slug":"keshav-prasad-maurya-big-statement-against-sp-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद मोर्य बोले- 'सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव प्रसाद मोर्य बोले- 'सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं में प्रेसवार्ता के दौरान केशव प्रसाद मोर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मोर्य ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता की। उन्होंने तीखी बयानबाजी कर सपा व बसपा पर करारा हमला बोला। हाल ही में हुई बसपा की रैली को लेकर मोर्य बोले 'मायावती ने बौद्ध धर्म के अनुयाइयों का अपमान किया है। इसका बदला भाजपा जरूर लेकर रहेगी।'
वहीं सपा से संबंध व आगामी यूपी विधानसभी चुनाव में अखिलेश को समर्थन दिए जाने वाले सवाल पर मोर्य ने साफ कर दिया कि 'सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजें हमेशा के लिए बंद हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा 'भाजपा ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं लिया, बल्कि उन्होंने विपक्षियों को अपना 56 इंच का सीना दिखाया है। बस यही बात अब विरोधी पचा नहीं पा रहे।'
भाजपा की टिकट बंटवारे की पारदर्शी निती पर मोर्य बोले पार्टी में टिकट किसके नाम होगा, यह केवल एक बार तय होता है। यहां और दलों की तरह टिकट देकर वापस नहीं छीने जाते। यही वजह है कि लोग तमाम दलों से टूटकर भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगे जोड़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोर्य बोले भाजपा में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी 265 का आंकड़ा पार करेगी।आज भाजपा इतनी मजबूत हो गई है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर भी मुकाबला नहीं कर पाएगें।