{"_id":"5e5e0b378ebc3eebbc69dad1","slug":"4-5-lakh-quits-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2020: साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, अबतक पकड़े गए 395 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 2020: साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, अबतक पकड़े गए 395 नकलची
Tue, 03 Mar 2020 01:15 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:15 PM IST
सार
होली के बाद जांची जांएंगी कॉपियां, अप्रैल के अंत तक घोषित हो सकते हैं नतीजे
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपी बोर्ड में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी तो होते ही हैं, परीक्षा छोड़ने वालों के लिहाज से भी यह आगे है। चौंकिए नहीं, प्रदेश भर में अब तक 4 लाख 56 हजार 358 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ चुके हैं। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च को पूरी हो रही हैं। होली के अवकाश के बाद 15 या 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होते ही अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला, रंजनकला एवं इंटर में कृषि गणित, कृषि रसायन की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर एवं इंटर में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में कुल पांच नकलची पकड़े गए। अब तक कुल 395 नकलची पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा में अब तक कुल 230 केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधक एवं परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में एक नकलची पकड़ा गया
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला, रंजनकला एवं इंटर में कृषि गणित, कृषि रसायन की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर एवं इंटर में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। प्रयागराज जिले में इंटरमीडिएट में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन