{"_id":"5d31f94e8ebc3e6cbd38e3ed","slug":"traffic-challan-will-now-deposit-from-home-ashram-news-noi450124389","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे जमा करा सकेंगे ट्रैफिक के चालान, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे जमा करा सकेंगे ट्रैफिक के चालान, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम की शुरुआत
Sat, 20 Jul 2019 05:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में इ चालान के लांचिंग के अवसर पर पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक व एनआईसी की महानिदेशक डा.नीता वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्लीवासी अब घर बैठे ट्रैफिक चालान जमा करा सकेंगे। उन्हें अब टोडापुर स्थित दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुख्यालय जाकर चालान जमा कराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में ई-चालान और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
ई-चालान के तहत वाहन चालकों का चालान वाहन के पंजीकृत नंबर के जरिए पते पर पहुंचेगा। ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के तहत लोग घर से ही चालान जमा करा सकेंगे। इस मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ताज हसन समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एनआईसी के डीजी डा. नीता वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने ई-चालान व ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन करते हुए कहा कि नई तकनीक से ट्रैफिक नियमों के खिलाफ कार्रवाई करने व चालान जमा कराने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अभी एक हजार मशीनें ट्रैफिक पुलिस को दी गई हैं।
विज्ञापन
इन मशीनों के जरिए मौके पर चालान किए जाने के साथ भुगतान क्रेडिट व एटीएम कार्ड से किया जा सकता है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने यह सिस्टम विकसित किया है। वाहन सारथी एप से चालक के लाइसेंस और वाहन के नंबर की जानकारी जुटाई जा सकती है।
खास बात ये है कि इस सिस्टम से यह पता लग जाएगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। जिस समय दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी भी वाहन का चालान करेंगे तो वाहन के नंबर के आधार पर उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। ई-चालान सिस्टम एनसीआरबी से जुड़ा हुआ है।