फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reduction in number of infected, 78% beds in hospitals empty

संक्रमितों की संख्या में आई कमी, कोविड अस्पतालों में 78 फीसदी बेड खाली

Wed, 22 Jul 2020 04:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Reduction in number of infected, 78% beds in hospitals empty
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

राजधानी के कोविड अस्पतालों में इस समय 78 फीसदी बेड खाली हैं। बीते एक महीने में इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में 25 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, सरकार बेड की संख्या लगातार बढ़ा रही है। सरकार का कहना है कि मरीजों की संख्या भले ही घट रही हो , पर अस्पतालों में बेड बढ़ाने का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड अस्पतालों में अब 78 फीसदी बेड खाली हो गए हैं। मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी रेट भी बढ़कर 84 फीसदी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बेड की संख्या बढ़ाने का काम लगातार जारी रखेगी।
विज्ञापन


जैन के मुताबिक, कोरोना की तैयारियों के साथ-साथ डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन के विषय में जैन ने कहा कि इस मामले को केंद्र के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई इलाके ऐसे हैं जो चार महीने से भी ज्यादा समय से कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कोविड अस्पतालों में 15475 मरीज भर्ती हैं। इनमें से सिर्फ 3517 बेड पर मरीज भर्ती हैं। यानी,78 फीसदी बेड खाली पड़े हैं। करीब एक माह पहले अस्पतालों में बेड की संख्या 13389 थी और इन पर 6246 मरीज भर्ती थे। इस हिसाब से देखें तो तब 47 फीसदी बेड पर मरीज भर्ती थे और अब यह संख्या घटकर 22 प्रतिशत रह गई है।


आईसीयू बेड की संख्या में भी इजाफा
सरकार कोविड बेड के साथ-साथ आईसीयू बेड की संख्या भी लगातार बढ़ा रही है। इस समय 2100 आईसीयू बेड हैं। इस माह के अंत तक तीन बडे़ कोविड अस्पताल एलएनजेपी, राजीव गांधी और जीटीबी में 600 बेड और बढ़ाए जाएंगे।

ऐसे बढे़ बेड और घटे मरीज
तारीख बेड की संख्या मरीजों की संख्या
23 जून 13389 6246
26 जून 13411 6221
30 जून 13661 5912
3 जुलाई 15243 5247
6 जुलाई 15301 5240
9 जुलाई 15244 4613
12 जुलाई 15253 4315
15 जुलाई 15363 4021
18 जुलाई 15475 3635
21 जुलाई 15475 3517
(नोट- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed