{"_id":"5ea2c77b8ebc3e906c6ee60c","slug":"delhi-police-stop-70-labours-leaving-delhi-due-to-not-getting-a-plate-for-eating-their-food5","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना नहीं मिलने पर दिल्ली छोड़कर जा रहे थे 70 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना नहीं मिलने पर दिल्ली छोड़कर जा रहे थे 70 मजदूर
Sat, 25 Apr 2020 04:14 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों से बात करती पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
संगम विहार में रहने वाले करीब 70 मजदूर खाने के लिए प्लेट नहीं मिलने से दिल्ली छोड़कर जा रहे थे। कई दिन से प्लेट नहीं होने से मजदूर भूखे रह रहे थे।
विज्ञापन
संगम विहार थाना पुलिस ने इन मजदूरों को प्लेट उपलब्ध करवाई और मजदूरों को दिल्ली छोडऩे से रोका। संगम विहार थाना पुलिस ने साथ ही मकान मालिक को हिदायतें दी हैं कि वह मजदूरों से किराया न वसूले।
विज्ञापन
ब ये प्रवासी मजदूर खुश हैं। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार संगम विहार थानाध्यक्ष विजय पाल खत्री को सूचना मिली थी कि गुर्जर मोहल्ला एच ब्लाक, संगम विहार में रहने वाले ७० मजदूर दिल्ली छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये मजदूर यूपी व बिहार के रहने वाले थे. सूचना के बाद एएसआई देवराज व सिपाही चेतन को मौके पर भेजा। यहां पता लगा कि मजूदरों के पास प्लेट नहीं है और वह खाना नहीं खा पा रहे हैं।
पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को प्लेट उपलब्ध करवाई। दरअसल यहां पर आई ब्लाक में स्थित स्कूल में सरकार द्वारा खाना बांटा जाता है। खाना तभी मिलता है जब व्यक्ति के पास प्लेट हो। प्लेट न होने की वजह से ये खाना नहीं खा पा रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने इन मजदूरों को अपना मोबाइल नंबर दिया और भविष्य में कोई परेशानी होने पर बताने की बात कही। इसके बाद मजदूरों ने दिल्ली से जाने का विचार त्याग दिया।